फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BEO Preliminary Exam Answer Key released

बीईओ प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी

Wed, 19 Aug 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
BEO Preliminary Exam Answer Key released
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी। हालांकि, इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से 25 अगस्त तक उत्तरकुंजी पर आपत्तियां मांगीं हैं। बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को प्रदेश के 18 जनपदों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

हालांकि, आयोग अंतिम उत्तरकुंजी जारी किए जाने की व्यवस्था में परिवर्तन कर चुका है। पहले संशोधित उत्तरकुंजी प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के साथ जारी की जाती थी, लेकिन अब संशोधित उत्तरकुंजी अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किए जाने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को संशोधित उत्तरकुंजी के लिए लंबा इंतजार करना होगा। परीक्षा के बाद तमाम अभ्यर्थियों ने कुछ सवालों के गलत होने का दावा किया था, लेकिन आयोग की ओर से जारी चारों सिरीज (ए, बी, सी एवं डी) की उत्तरकुंजी में कोई संशोधन नहीं किया गया है। यह उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर 24 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरकुंजी को देख लें और अगर उन्हें कोई विसंगति प्रतीत होती है तो इस संबंध में अपना प्रत्यावेदन संगत साक्ष्य सहित दिए गए प्रारूप पर आयोग को एक बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर 25 अगस्त को शाम पांच बजे तक किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा दें। लिफाफा ‘अरिवंद कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज’ को संबोधित होगा। आपत्तियां देने की अंतिम तिथि 25 अगस्त (शाम पांच बजे) के बाद प्राप्त प्रत्यावेदन पर किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रारूप में देनी है आपत्ति
अभ्यर्थी को प्रत्यावेदन में अपना नाम, अनुक्रमांक, परीक्षा का नाम, विषय का नाम, प्रश्न पुस्तिका सिरीज को अंकित करना है। इसके बाद क्रम संख्या डालकर प्रश्न संख्या, आयोग का उत्तर, प्रत्यावेदक का उत्तर लिखना है और साक्ष्य भी उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed