फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BEO Handia did not go to the spot even after the order of BSA, attached to the office

कार्रवाई : बीएसए के आदेश के बाद भी घटनास्थल पर नहीं गईं बीईओ हंडिया, कार्यालय से किया गया संबद्ध

Thu, 30 Sep 2021 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Sep 2021 06:51 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरने से महिला की मौत के मामले में प्रधानाध्यापक भी निलंबित।

विज्ञापन
BEO Handia did not go to the spot even after the order of BSA, attached to the office
Prayagraj News : प्राथमिक विद्यालय (सांकेतिक चित्र)। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जिले के हंडिया विकास खंड में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय टेला की  बाउंड्रीवाल गिरने से महिला की मौत के मामले में खंड शिक्ष अधिकारी हंडिया ममता सरकार मौके पर नहीं गई। इतना ही नहीं शिक्षकों से जानकारी मिलने पर बीएसए ने दोपहर में लगभग साढ़े 12 बजे बीईओ को फोन कर मौके पर जाने और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन इसके बाद वह मौके पर नहीं गई।
विज्ञापन

 

प्रधानाध्यापक पर एफआईआर दर्ज होने और थाने का घेराव होने की जानकारी मिलने पर बीएसए ने दोबारा खंड शिक्षा अधिकारी से मोबाइल पर बात किया तो बताया कि वह मौके पर नहीं गई हैं। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक के विरुद्घ वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी होने से भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी हंडिया और पुलिस प्रशासन को भी ससमय घटना की जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


संवेदनशील प्रकरण में लापरवाही बरतने पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बीईओ ममता सरकार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यालय जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी से संबंद्घ कर दिया है। उनकी जगह पर नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शिव औतार को खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया के उत्तरदायित्व के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


हादसा : हंडिया में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से महिला की जान गई




प्रधानाध्यापक ने पूर्व में नहीं दी थी चहारदीवारी जर्जर होने की सूचना
प्राथमिक विद्यालय टेला के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार मिश्र को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से दबकर एक महिला की मौत के मामले की प्रधानाध्यापक ने उसी समय अफसरों को सूचना नहीं दी। इतना ही नहीं उन्होंने चहारदीवारी जर्जर होने अथवा असुरक्षित होने की पूर्व में भी कोई सूचना अफसरों को नहीं दी थी।

 

गौरतलब है कि इस मामले में महिला की मौत के  बाद ग्रामीणों में प्रधानाध्यापक के प्रति आक्रोश देखते हुए हंडिया पुलिस उन्हें हिरासत में थाने ले गई थी। साथ ही मृतका के परिजन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया था। बाद में शिक्षक संघ के आगे आने के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक को रिहा कर दिया था। प्रधानाध्यापक के निलंबन मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रमेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक अपनी उपस्थिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसा विकास खंड प्रतापपुर में दर्ज कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed