फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bench against the lawyers' movement continues

बेंच के विरोध में जारी है वकीलों का आंदोलन

Sun, 11 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bench against the lawyers' movement continues
हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी यूपी बनाने के विरोध में हाईकोर्ट वकीलों की हड़ताल बेशक खत्म हो गई है पर उनका आंदोलन अभी जारी है। भविष्य में ऐसी किसी संभावना को निष्फल करने के इरादे से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अपने प्रयासों मेें कोई कमी नहीं रखना चाहता है। इस क्रम में मुख्य मंत्री, विधि मंत्री, सांसदों और शीर्षस्थ नेताओें से संपर्क किया जाएगा ताकि अपना पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया जा सके। वकील पूर्वांचल, बुंदेलखंड और रूहेलखंड के राजनेताओं तथा सांसदों से भी संपर्क स्थापित करेंगे ताकि बेंच के विरोध में वह भी प्रभावी तरीके से अपनी आवाज उठा सकें।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव डा. सीपी उपाध्याय का कहना है कि गत दिनों 29 दिन तक चले आंदोलन में शहर के सभी वर्गों से वकीलों को समर्थन मिला है। इसके लिए वह सभी के आभारी हैं। अधिवक्ता 12 जनवरी से न्यायिक कार्य पर वापस लौट रहे हैं। उन्होंने यदि सभी की सलाह हुई तो एक महासभा का आयोजन कर ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी संपर्क किया जाएगा। अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव ने जिला अधिवक्ता संघ को शताब्दी समारोह के सफल आयोजन की बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed