प्रयागराज : महाकुंभ से पहले मेला स्टोर के चार्ज पर मची रार, नियम विरुद्ध कनिष्ठ जेई को प्रभारी बनाने पर विवाद
पीडब्ल्यूडी में शासन की अनदेखी कोई नई बात नहीं है। ताजा मामला कुंभ मेला स्टोर को लेकर सामने आया है।करोड़ों रुपये के डामर और मेला के लिए पीपा, चकर्ड प्लेट, बांस-बल्ली समेत अन्य सामग्रियों की आपूर्ति को लेकर हमेशा से मेला स्टोर के प्रभार के लिए जंग होती रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ-2025 की तैयारियों के बीच मलाईदार माने जाने वाले कुंभ मेला स्टोर के चार्ज को लेकर अफसरों में खींचतान मच गई है। इसमें कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन रामस्वरूप जहां कनिष्ठ अभियंता को स्टोर का प्रभार सौंपकर विवादों में घिर गए हैं, वहीं डिवीजन के अन्य अभियंताओं ने इसे शासनादेश की अनदेखी बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। शासनादेश के मुताबिक मेला के खंडीय स्टोर का चार्ज किसी वरिष्ठतम अवर अभियंता को ही दिया जा सकता है।
पीडब्ल्यूडी में शासन की अनदेखी कोई नई बात नहीं है। ताजा मामला कुंभ मेला स्टोर को लेकर सामने आया है।करोड़ों रुपये के डामर और मेला के लिए पीपा, चकर्ड प्लेट, बांस-बल्ली समेत अन्य सामग्रियों की आपूर्ति को लेकर हमेशा से मेला स्टोर के प्रभार के लिए जंग होती रही है। हाल में ही मेला के प्रभारी अवर अभियंता मुन्ना कुमार का मिर्जापुर तबादला होने के बाद अब एक्सईएन राम स्वरूप ने महकमे के कनिष्ठतत जेई बद्री प्रसाद को स्टोर इंचार्ज बना दिया है।
बद्री प्रसाद कुंभ मेला डिवीजन के अवर अभियंताओं की सूची में सातवें नंबर हैं। वरिष्ठता क्रम में श्रीराम सिंह पहले नंबर पर हैं। ये कुंभ मेला के स्टोर इंचार्ज रह चुके हैं। इनके बाद वरिष्ठता श्रेणी में सनातन कुमार राय, भूपेंद्र कुमार वर्मा, मृत्युंजय चौबे, अरुण कुमार त्रिपाठी, राजकुमार के बाद बद्री प्रसाद का नाम है।
पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियंता की ओर से जारी पत्र में भी कहा गया है कि मेला स्टोर का चार्ज किसी वरिष्ठतम और अनुभवी अवर अभियंता को ही दिया जाना चाहिए। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर दी गई। इस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की हुई बैठक में स्टोर के चार्ज पर अफसरों को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। इसके बावजूद एक्सईएन ने अनसुनी कर दी।
मेला स्टोर का चार्ज कनिष्ठ अभियंता को दिए जाने को लेकर पत्र मिला है। मेला स्टोर का काम किससे लिया जाए, यह एक्सईएन का अधिकार है। किसी काम करने वाले मेहनती अवर अभियंता को ही चार्ज दिया जाना चाहिए। मेला स्टोर का प्रभार पाने के लिए जो लोग लालायित है उनकी मंशा संदिग्ध है। - रामाशंकर यादव, अधीक्षण अभियंता।