फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before the arrival of DM, Raniganj's advocates became furious

डीएम के निरीक्षण से पहले अधिवक्ता हुए उग्र

Thu, 25 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Before the arrival of DM, Raniganj's advocates became furious
रानीगंज तहसील में अधिवक्ताओं के हड़ताल के बाद बंद तहसीलदार न्यायालय। - फोटो : PRATAPGARH
डीएम के आने से पहले ही रानीगंज के अधिवक्ता हुए उग्र
विज्ञापन

निरीक्षण के पहले तहसील में तालाबंदी, जमकर नारेबाजी
तहसील का निरीक्षण करने से पीछे हटे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। जिलाधिकारी द्वारा रानीगंज तहसील के निरीक्षण की भनक लगते हुए अधिवक्ता उग्र हो गए। डीएम के कार्यों से नाराज अधिवक्ता तहसील परिसर में तालाबंदी कर नारेबाजी करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए डीएम ने भी अपना फैसला बदल दिया। दिन भर तहसील का माहौल गरमाया रहा।

डीएम मार्कण्डेय शाही की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं में विरोध का स्वर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डीएम ने रानीगंज तहसील का निरीक्षण करने का कार्यक्रम तय किया था। इस बात की जानकारी रानीगंज के वकीलों को हुई। जिसके बाद अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारी एकत्र हुए। वे डीएम को तहसील के भीतर घुसने से रोकने के लिए गेट पर ताला बंद कर दिया। इसके अलावा न्यायालयों में तालाबंदी कराते हुए कर्मचारियों को बाहर कर दिया। अचानक वकीलों की हड़ताल के चलते वादकारियों को लौटना पड़ा। इधर, जिलाधिकारी को विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि डीएम का कार्य अधिवक्ता विरोधी है। इसलिए उन्हें तहसील परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। अगर वह तहसील में आते हैं, तो उनका विरोध हर स्तर पर होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed