फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before Lok Sabha elections, BJP played new card of Jai Shri Ram with Jai Bhim.

यूपी : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने खेला जय श्रीराम संग जय भीम का नया कार्ड

Tue, 31 Oct 2023 12:57 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 12:57 PM IST
सार

महासम्मेलन में आए अनुसूचित जाति के नेताओं ने पहली बार जय श्रीराम के साथ जय भीम का नारा लगाकर दलित हितैषियों की नींद उड़ा दी। अनुसूचित जातियों को अपना बनाने की भाजपा की रणनीतिक घेरेबंदी किसी से छिपी नहीं रही।

विज्ञापन
Before Lok Sabha elections, BJP played new card of Jai Shri Ram with Jai Bhim.
प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अनुसूचित जातियों को साधने के लिए दलित महापुरुषों-चिंतकों के जरिए नई सियासी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। सामाजिक समरसता के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए नए नारे और अभिवादन भी मिशन-2024 के मास्टर स्ट्रोक का हिस्सा होंगे। इसकी बानगी सोमवार को सोरांव के अनुसूचित जाति महासम्मेलन में साफ नजर आई।

विज्ञापन


महासम्मेलन में आए अनुसूचित जाति के नेताओं ने पहली बार जय श्रीराम के साथ जय भीम का नारा लगाकर दलित हितैषियों की नींद उड़ा दी। अनुसूचित जातियों को अपना बनाने की भाजपा की रणनीतिक घेरेबंदी किसी से छिपी नहीं रही। इस महासम्मेलन की जिम्मेदारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


मंत्री असीम अरुण को इस सम्मेलन में दलित चेहरा के तौर पर पेश भी किया गया। पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण यूपी के कई जिलों में तैनात रह चुके हैं और उन्हें सामाजिक तानेबाने का अनुभव भी है। मंत्री असीम अरुण ने महासम्मेलन में अपने संबोधन का समापन जय श्रीराम और जय भीम से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि और रविदास के पर ध्यान किया केंद्रित

इनके अलावा कई अनुसूचित नेताओं ने जय श्रीराम के साथ जय भीम का उद्घोष कर जताने की कोशिश की कि वह भगवा के साथ पूरी भावना से जुड़ चुके हैं। सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि से लेकर संत शिरोमणि संत रविदास के जीवन दर्शन से जहां आम जनमानस के रिश्ते को रेखांकित किया, वहीं डॉ. आंबेडकर से कांशीराम तक के चिंतन पर रोशनी डाली।

सीएम का कहना था कि पूर्व की सरकारों ने ऐसे महापुरुषों के योगदान को भुला दिया है। जबकि, उनकी सरकार इस दौर की युवा पीढ़ी को ऐसे संत-महात्माओं के आदर्शों से जोड़ रही है।1.40 अरब लोग बाबा साहेब के बनाए संविधान से प्रेरणा और प्रकाश प्राप्त कर विकास के साथ समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सीएम ने कहा कि बाबा साहेब को अगर किसी ने सम्मान दिलाया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

जन जाति दिवस और संविधान दिवस पीएम मोदी की देन

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के महापुरुषों के नाम और काम दोनों को यादगार बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम के कदम को सराहा। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही बिरसा मुंडा की जयंती तिथि 15 नवंबर को ‘जनजाति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है।

दिव्य-भव्य और स्वच्छ महाकुंभ की तैयारियां समय से करें अफसर,सीएम ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोरांव में अफसरों से महाकुंभ की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने दिव्य-भव्य, स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ की तैैयारियां समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया। सीएम का कहना था कि प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ का आयोजन अद्वितीय होगा। इस महाकुंभ को हम भव्य, दिव्य और स्वच्छ बनाएंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के साथ ही प्रयागराज की भव्यता को भी देख सकेंगे।

सीएम ने बताया कि यहां पर महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि जो भी विकास की योजनाएं हैं, वह बिना किसी भेदभाव के जनता तक पहुंचेंगी। जो लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके है, उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री बताया कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘विश्वकर्मा श्रमयोजना’ शुरू हुई है। इसमें परंपरागत कार्य करने वाले हस्तशिल्पियों को लाभान्वित कर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।

14 लोक सभा सीटों का महासम्मेलन में प्रतिनिधित्व

अनुसूचित जाति सम्मेलन में 16 जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों की भीड़ सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए उमड़ी थी। इस सम्मेलन में 14 लोक सभा सीटों के साथ ही 71 विधान सभा सीटों का भी प्रतिनिधित्व हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed