{"_id":"57c899954f1c1b7f042cb8b9","slug":"beer-bar-felony-police-station-pandemonium","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर बार में गुंडागर्दी, थाने पर भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर बार में गुंडागर्दी, थाने पर भी हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस के बीयर बार और रेस्टोरेंट में खाने के बाद बिल चुकाने की बजाय छात्र नेता और पार्षद पुत्र समेत आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने खूब बवाल काटा। उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को पीटा, पिस्टल दिखाकर धमकाया और तोड़फोड़ भी की। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो युवक भागने लगे। पुलिस ने हॉट स्टफ के पास सफारी गाड़ी को घेरकर चार युवकों को पकड़ लिया। सफारी में एक पिस्टल भी मिली है। उनमें छात्र नेता और पार्षद पुत्र भी था। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक को भी थाने ले गई। पकड़े गए युवकों की तरफ से रात में बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंच गए। थाने पर हंगामा बढ़ता देख कई अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। देर रात दोनों पक्षों में सुलह के बाद सभी लोग छोड़ दिए गए।
सिविल लाइंस में स्ट्रेची रोड पर वकील सुनील श्रीवास्तव का ब्रियू मास्टर रेस्टोरेंट और बार है। बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे सफारी गाड़ी में लगभग एक दर्जन युवक वहां पहुंचे। नाश्ते के बाद बिल चुकाने की बारी आई तो वे बार के कर्मचारियों से भिड़ गए। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारियों को पीटने के साथ ही पिस्टल लहराते हुए रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। घबराए कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस आती देख युवक सफारी गाड़ी में बैठक र भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर हॉट स्टफ चौराहे के पास सफारी रोक ली। उतरकर भाग रहे चार युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। उनमें एक पार्षद का पुत्र था जबकि सफारी इविवि छात्रसंघ के एक पदाधिकारी की बताई गई। चर्चा है कि बवाल में वह भी शामिल था लेकिन भाग निकला। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक सुनील को भी थाने में बैठा लिया। रात लगभग आठ बजे युवकों की तरफ से दर्जनों वकील सिविल लाइंस थाने जाकर युवकों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से भी वकील आ गए। ऐसे में थाने में अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। वकील अड़े थे कि युवकों को छोड़ बार संचालक पर कार्रवाई की जाए। देर रात तक सिविल लाइंस थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद सभी युवकों और रेस्टोरेंट संचालक को छोड़ दिया गया।