फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Been increasing water level in the Ganga - Yamuna

बढ़ ही रहा गंगा-यमुना का जलस्तर

Thu, 16 Jul 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बारिश थमने के बावजूद गंगा-यमुना के जलस्तर का बढ़ना बुधवार को भी जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 78.540 मीटर और छतनाग में 74.140 मीटर रहा। वहीं यमुना का जलस्तर नैनी में 74.670 मीटर दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह का कहना है कि गंगा के जलस्तर में 10 सेमी और यमुना के जलस्तर में आठ सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यदि मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होती है और बेतवा, केन जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ता है तो इसका सीधा असर यमुना पर पड़ेगा। यमुना के बैक फ्लो वाटर से गंगा का जलस्तर बढ़ेगा। बता दें कि दो साल पूर्व गंगा यमुना में आई ऐतिहासिक बाढ़ के पीछे यमुना का बैक फ्लो वाटर ही था। दोनों नदियां एक माह तक खतरे के निशान के ऊपर या इसके आसपास रहीं, जिसकी वजह से लाखों की आबादी बाढ़ से लगातार एक माह तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed