फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Beat well fought screw bets

खूब लड़े सुर-ताल के दांव पेच

Fri, 26 Dec 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
Beat well fought screw bets
इलाहाबाद। सरस्वती संगीतालय की ओर से बृहस्पतिवार को दो दिनी 21वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता एवं संगीत सम्मेलन के पहले दिन सुर-ताल के खूब पेच लड़े। प्रयाग संगीत समिति, साउथ मलाका में इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत विभिन्न स्कूल कॉलेजों के 250 प्रतिभागियों ने गीत, संगीत और वादन में अपने हुनर का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संस्कार भारती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दीप जलाकर कर किया। कहा कि इस तरह के शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम समय पर होते रहने चाहिए। इसी तरह के कार्यक्रमों के जरिए हम बच्चों में भारतीय संगीत और नृत्य के प्रति उत्सुकता को बरकरार रख सकेंगे। शुभा मालवीय ने गणेश वंदना और मीनाक्षी मिश्रा ने शिव वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


पांच वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फिल्मी गीत, सुगम संगीत, ख्याल गायन, तबला, सुशील वादन, सिंस्थेसाइजर, कथक और लोकनृत्य विधाओं में प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता संयोजक चंद्र कांत मालवीय ने बताया कि शुक्रवार को ग्रुप में प्रस्तुतियां होंगी। प्रतियोगिता के बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed