{"_id":"60e8838df76dec419c00b0bf","slug":"bdc-member-kidnapped-wife-filed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य का अपहरण, पत्नी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य का अपहरण, पत्नी ने दर्ज कराया केस
Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
सार
- घूरपुर का मामला, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले थाना क्षेत्र में बीडीसी सदस्य के अपहरण का मामला सामने आया है। दौना दौना ग्राम सभा से बीडीसी सदस्य बैजनाथ की पत्नी जगरानी देवी ने पति के अपहरण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके पति कुछ दिन पहले जबरन उनके पति को कुछ लोग घर से उठा ले गए। तब से उनका पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगरानी का आरोप है कि चार-पांच दिनों पहले उनके घर में कुछ लोग आए। वह पति से बातचीत करते रहे और फिर जबरन उन्हें साथ लेकर चले गए। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिली है। जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया।
उधर, जसरा के बसहरा गांव निवासी बीडीसी पति के अपहरण की सूचना पर भी पुलिस हलकान रही। घरवालों ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ से उन्हें व चार महिला सदस्यों को अपहृत किया गया है। इस मामले में घूरपुर एसओ राजेश उपाध्याय का कहना है कि प्रतापगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि बीडीसी सदस्य पति को अपहृत कर रखा गया है। जिसके बाद उन्हेें सकुशल बरामद किया गया। सूचना पर टीम प्रतापगढ़ जाकर उसे ले आई। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।