बस्तियों से लगे तीन किमी दायरे की सीमा पर बैरिकेडिंग, पुलिस तैनात, गांव वालों के होश उड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने केबाद शुक्रवार को सैदाबाद पुराना बाजार समेत तीन बस्तियों को सील कर दिया गया। इन इलाकों से लगे तीन किमी दायरे की सीमा सील कर दी गई। तीनों बस्तियों में प्रवेश करने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसी के साथ इन इलाकों में कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर लोगों के होश उड़ गए हैं। ये तीनों युवक मुंबई, इंदौर और नासिक से बीमारी लेकर घर पहुंचे थे।
सैदाबाद कस्बा निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पुलिस पीड़ित के परिवार के अन्य सदस्यों को भी क्वारंटीन करने के लिए घर पहुंची तो उसकी मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसी तरह कोरांव तहसील क्षेत्र के भलुहा गांव में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बस्ती को सील कर दिया गया है। इस गांव के करबालपुर मजरे का रहने वाला युवक संक्रमित पाया गया है। इसके बाद आसपास के इलाकों में दहशत है। साथ ही पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
कस्बे में हर किसी के माथे पर चिंता, परिजनों को किया गया होम क्वारंटीन
लॉकडाउन की अनदेखी करते हुए नासिक से एक हफ्ते पहले घर पहुंचे युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। बरौत कस्बा क्षेत्रवासियों का मुख्य बाजार है, जहां लोग अपनी जरूरत के सामनों की खरीददारी के लिए आते जाते रहते हैं। पॉजिटिव केस मिलने के बाद क्षेत्र के दर्जनों गंावों में लोग सकते में हैं। प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए कोरोना पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन करते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए सचेत किया है। बरौत कस्बा निवासी नरेश प्रजापति पुत्र सालिक राम प्रजापति नासिक महाराष्ट्र में रहता है। हफ्ते भर पहले वह नासिक से घर पहुंचा। सूचना मिलते ही प्रशासन ने उसे क्वारंटीन करा दिया था।