{"_id":"5e3eec9b8ebc3ee5b802e0a1","slug":"bareilly-youth-in-mirganj-crushed-to-death-on-a-highway-meerganj-news-bly3951018174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मीरगंज में युवक की हाईवे पर वाहन से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मीरगंज में युवक की हाईवे पर वाहन से कुचलकर मौत
विज्ञापन
हादसे में मृत युवक (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
मीरगंज। दिल्ली में कबाड़ का काम करने वाला युवक शनिवार को लौटा तो हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान उसकी अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घरवालों तक सूचना पहुंची। घरवाले पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन के बारे में छानबीन की जा रही है।
कस्बा के मोहल्ला सराय खाम निवासी इसरार (35) पुत्र मुंशी बख्श परिवार के साथ दस वर्षों से अपने पूर्व गांव असदनगर को छोड़कर यहीं पर मकान बनाकर रह रहा था। वह दिल्ली में कबाड़ का काम करता था। शनिवार सुबह को वह किसी वाहन से अपने चाचा यूसुफ के शादी समारोह में शामिल होने के लिए लौटा था। करीब साढ़े छह बजे मॉडल शॉप के सामने हाईवे को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें उसका सिर कुचल गया और मौके पर उसही मौत हो गई। सूचना पर एसएचओ विजय कुमार व डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की कुछ दूरी पर उसके पर्स में मिले आधार कार्ड से परिवार वालों की सूचना दी गई। परिवार के लोग पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। इसरार की तीन बच्चेे है। पत्नी हीश बानो ने बताया कि शुक्रवार रात में फोन पर बात हुई थी। घर आने की बात कहकर कॉल कट कर दी थी। उसके परिवार के चाचा की सोमवार को बारात जानी है। मौत के बाद सारी खुशियां गम में बदल गईं।