{"_id":"5dfe6a6c8ebc3e87f7368f5d","slug":"bar-council-of-uttar-pradesh-news-allahabad-news-ald2636154112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में सहयोग की बार कौंसिल ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में सहयोग की बार कौंसिल ने की अपील
विज्ञापन
Bar Council of uttar pradesh news
सुरक्षा में सहयोग की बार कौंसिल ने की अपील
प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने सूबे के वकीलों से अपील की है कि वह जिला अदालतों में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें। यदि सुरक्षाकर्मी किसी वकील से उसका परिचयपत्र मांगते हैं तो वकील उसे दिखाने में संकोच न करें और न ही सुरक्षाकर्मियों से उलझें। उनके ऐसा करने से न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में मदद मिलेगी।
कौंसिल ने जिला अदालतों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट द्वारा दिए दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि बिजनौर की घटना का संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की सुरक्षा को लेकर व्यापक निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि कई जगहों पर वकील सुरक्षाकर्मियों का सहयोग नहीं करते और आईकार्ड मांगने पर उनसे उलझ जाते हैं। कोर्ट ने इस पर बार कौंसिल सेे अनुरोध किया था कि वकीलों को हिदायत दी जाए कि वह सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें, ताकि अदालतों मेें सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सके।