फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bar council allahabad high court helped 24 lawyers suffering from Corona

24 कोरोना पीड़ित वकीलों को बार कौंसिल ने दी मदद

Sat, 22 Aug 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bar council allahabad high court helped 24 lawyers suffering from Corona
100 का नोट
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने कोरोना संक्रमित 24 अधिवक्ताओं को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। कौंसिल के पास कुल 39 अधिवक्ताओं ने आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। इनमें से 24 की पत्रावलियों को जांच के बाद मदद दिए जाने हेतु उपयुक्त पाया गया। जबकि 15 अधिवक्ताओं के मामले में कोरोना रिपोर्ट को लेकर संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति नियम 40 समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पदेन सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में तय किए कार्यक्रम के अनुसार कोरोना पीड़ित वकीलों को बार कौंसिल आर्थिक सहायता अपने स्रोतों से दे रहा है।
विज्ञापन


यह क्रम आगे भी जारी रखा जाएगा। जिन पत्रावलियों का अभी निस्तारण नहीं हो पाया है, उनमें शासन से कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में बार कौंसिल के अध्यक्ष जानकीशरण पांडेय और उपाध्यक्ष अंकज मिश्र के अलावा नियम  40 समिति के सदस्य अजय यादव भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed