फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bank manager murder: Anil was not the second banker on the target of slayers

बैंक मैनेजर हत्याकांडः अनिल नहीं दूसरा बैंककर्मी था कातिलों के निशाने पर

Sat, 03 Aug 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bank manager murder: Anil was not the second banker on the target of slayers
Bank manager murder: Anil was not the second banker on the target of slayers
अनिल नहीं कातिलों के निशाने पर था दूसरा बैंक कर्मी
विज्ञापन

बैंक मैनेजर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा
अनवार और दिलबहार हत्या से पहले मोबाइल पर एक दूसरे से थे संपर्क में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे को गफलत में मार दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कातिलों के निशाने पर दूसरा बैंककर्मी था। मोबाइल कॉल डीटेल्स से खुलासा हुआ है कि मकान मालिक का भाई अनवार, कत्ल की सुपारी देने वाले दिलबहार के संपर्क में था। पुलिस का कहना है कि अनवार को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बैंककर्मियों और गांव वालों के बयान के बाद काफी कुछ साफ हो गया है लेकिन, पुलिस अनवार के पकड़े जाने के बाद ही खुलासा करेगी।

कालिंदीपुर निवासी बैंक मैनेजर अनिल की हत्या 19 जुलाई को हुई थी। घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने रेकी करने वाले इश्तियाक को पकड़ लिया था। उसी के बयान से खुलासा हुआ था कि बैंक मैनेजर की हत्या सुपारी प्रतापगढ़ के दिलबहार ने दी थी। इश्तियाक ने रेकी की थी। नजुल, तफसीर और मुजीब ने हत्या की थी। इसके बाद से ही पुलिस दिलबहार तथा अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बैंक जिस परिसर में है, उसके मालिक का भाई अनवार भी घटना के बाद से लापता हो गया था। पता चला कि वह लोन के लिए दलाली करता था। कुछ दिन पहले उसकी बैंक के अंदर ही अनिल दोहरे से हाथापाई हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर अनवार की तलाश शुरू की। उसकी काल डीटेल्स निकलवाई गई। सीडीआर देखने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। हत्या की सुपारी देने वाले दिलबहार से अनवार लगातार संपर्क में था। साफ हो गया कि हत्याकांड में अनवार की भूमिका है। इसके बाद शक के दायरे में आए बैंककर्मियों की सीडीआर देखने के बाद पुलिस को कई जानकारी मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैंककर्मियों के सीडीआर, गांव वालों के बयान के बाद माना जा रहा है कि कातिलों के निशाने पर बैंक मैनेजर अनिल दोहरे नहीं, बल्कि दूसरा बैंककर्मी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना दिलबहार या अनवार की गिरफ्तारी के स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन सीडीआर और गांव वालों के बयान के बाद मामले का लगभग खुलासा हो गया है। एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि पुलिस अनवार और दिलबहार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। टीमें बाहर भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed