फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ballia MLA Surendra Singh, who was showing black flag, was beaten up by the MLA supporters

प्रयागराज में बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह को काला झंडा दिखा रहे प्रदर्शनकारियों को विधायक समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 01 Nov 2020 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Ballia MLA Surendra Singh, who was showing black flag, was beaten up by the MLA supporters
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को शहर आगमन पर काला झंडा दिखाए जाने के बाद सिविल लाइंस में जमकर उपद्रव हुआ। पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारियों व समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बाद में किसी तरह प्रदर्शनकारियों को बचाकर पुलिस थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों पर केस दर्ज हुआ। उधर प्रदर्शनकारियेां को छोडने की मांग कर रहे लोगों ने थाने में नारेबाजी करते हुए धरना भी दिया। 
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने शहर आए थे। दोपहर दो बजे के करीब वह मेडिकल चौराहे से सिविल लाइंस की ओर आ रहे थे। पीडी टंडन पार्क के सामने उनके काफिले के सामने आकर करीब एक दर्जन लोगों ने काले झंडे लहराने शुरू कर दिए। वह विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। इसी दौरान विधायक समर्थकों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मियों के सामने ही वहां जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर सिविल लाइंस के साथ ही कर्नलगंज की फोर्स पहुंची। तब जाकर पिट रहे तीन प्रदर्शनकारियों को बचाकर थाने ले जाया गया। इसके बाद विधायक का काफिला आगे के लिए रवाना हुआ। प्रदर्शनकारियों ने खुद को होल्कर सेना से जुड़ा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे संगठन के लोगों ने पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और थाने परिसर में ही धरना भी दिया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों को सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के जरिए चिह्नित किया जा रहा है। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस के सामने पीटे गए कार्यकर्ता

उधर होल्कर सेना के पदाधिकारी विवेक पाल ने आरोप लगाया कि विधायक लगातार विवादित बयान देते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हुए जघन्य हत्याकांड में आरोपी के पक्ष में बयान दिए। जिससे समाज में रोष है। संगठन के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे थे जिस पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया। यह पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। इस मामले में वह हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed