{"_id":"5f6632428ebc3eb7340419aa","slug":"ballast-laden-wagon-derailed-near-phaphamau","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ के पास गिट्टी लदी मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफामऊ के पास गिट्टी लदी मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा
Sat, 19 Sep 2020 10:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफामऊ रेलवे स्टेशन के निकट थरवई छोर पर गिट्टी लदी मालगाड़ी का एक वैगन शनिवार की शाम पटरी से उतर गया। शाम को हुए इस हादसे से फाफामऊ, प्रयाग आदि रेलवे स्टेशनों पर हड़कंप मच गया। मौके पर एक्सीडेंड रिलीफ ट्रेन भेजी गई। इसके बाद ही पटरी से उतरे वैगन को रीरेल किया गया। इस आपाधापी में वाराणसी से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस को थरवई एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेस को जंघई रेलवे स्टेशन पर काफी देर रुकना पड़ा। ज्यादा देर ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों का भी उमस भरी गर्मी में बुरा हाल रहा।
बताया जा रहा है कि फाफामऊ से जंघई जाने वाले ट्रैक पर थरवई छोर की तरफ गिट्टी लदी मालगाड़ी से रेलवे ट्रैक पर गिट्टी गिराई जा रही है। इसी बीच इंजन से पांचवें वैगन के चार पहिये पटरी से उतर गए। इसकी सूचना फाफामऊ स्टेशन पर पहुंची। लखनऊ मंडल में होने की वजह से फाफामऊ पर मौजूद कर्मचारियों ने सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम और प्रयाग स्टेशन पर मौजूद अफसरों को भेजी। शाम 5.35 बजे हुए इस वाकये के बाद बाद में एआरटी मौके पर पहुंची।
इस दौरान लखनऊ मंडल के एईएन आरके सैनी, एसके भारतीय, एसएस सिंह, विजय मिश्र आदि अफसर भी मौके पर पहुंची। अफसरों की निगरानी में ही पटरी से उतरे वैगन को वापस चढ़ाने का प्रयास किया। रात 8.50 बजे चारों वैगन पटरी पर रीरेल कर दिए गए। हादसे की वजह से शाम 6.26 बजे से जंघई रेलवे स्टेशन पर खड़ी बुंदेलखंड रात 8.35 बजे वहां से प्रयागराज के लिए रवाना की गई। वहीं कामायनी एक्सप्रेस जो शाम 6.10 बजे थरवई पहुंच गई थी उसे भी रात 9.30 बजे के बाद जंक्शन के लिए रवाना करने की तैयारी की गई।