Prayagraj : जल्द शुरू हो सकता है बक्शी बांध आरओबी का काम, दो फीसदी निर्माण कार्य ही बचा
नवंबर 2020 में काम शुरू हुआ तो शिलान्यास के वक्त डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि यह रेलवे ओवर ब्रिज एक साल में तैयार हो जाएगा। लेकिन सेतु निगम की लापरवाही के कारण डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्शी बांध रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का शेष निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शासन ने कुछ बिंदुओं पर जवाब के साथ सेतु निगम से डीपीआर मांगी थी, जो प्रमुख सचिव को भेज दी गई है। बक्शी बांध पर वर्ष 2013 में रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2019 के कुंभ के पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन काम नहीं शुरू हो सका।
नवंबर 2020 में काम शुरू हुआ तो शिलान्यास के वक्त डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि यह रेलवे ओवर ब्रिज एक साल में तैयार हो जाएगा। लेकिन सेतु निगम की लापरवाही के कारण डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। आम जनता लगातार निर्माण पूरा कराने की अपील कर रही थी। हाल ही में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी स्पष्ट कहा था कि तत्काल इसका बजट जारी कराएंगे। जन मानस को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
बढ़ गई लागत
रेलवे ओवर ब्रिज की प्राथमिक लागत 5282.36 लाख थी, जो रिवाइज्ड बजट में 7410.32 लाख रुपये हो गई। आरओबी की कुल लंबाई 869.27 मीटर है। इसमें कुल 30 पिलर हैं। अब तक 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
बक्शी बांध रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शासन ने कुछ ब्यौरा मांगा था। जिसे पहले ही दे दिया गया है। इसके अलावा मंजूरी के लिए फाइल प्रमुख सचिव कार्यालय पहुंच गई है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से मंजूरी मिल जाएगी। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।