फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bakri Eid a few days of rest , preparations were intensified

बकरीद में चंद रोज बाकी, तेज हुईं तैयारियां

Sun, 11 Sep 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
मिठास घोलने के लिए सेवइयां भी खरीदीं 
विज्ञापन

इलाहाबाद। कुर्बानी के त्योहार बकरीद में चंद रोज ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में घरों सहित शहर की तमाम मस्जिदों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वैसे तो बकरीद पर घरों में गोश्त पकाया जाएगा लेकिन सेवइयां भी पर्व पर मिठास घोलेंगी। त्योहार के मद्देनजर घरों की साफ-सफाई के साथ ही पर्दे, कुशन आदि बदले जा रहे हैं। गोश्त और सेवइयों के लिए खास तरह की प्लेटें खरीदी गई हैं। कुर्बानी के लिए चिकवों को पहले से ही ताकीद कर दिया गया है ताकि वे वक्त पर आ सकें। 
वहीं मस्जिदों में भी पानी और रोशनी सहित नमाजियों के लिए सभी तरह के इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। शहर की तमाम मस्जिदों की ओर से बकरीद की खास नमाज के लिए वक्त तय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कब, कहां होगी बकरीद की नमाज
जामा मस्जिद चौक/सुबह 8.30 बजे
दारुल उलूम अफजलुल मदारिस/7.30 बजे
मस्जिद रौजा गाजी मियां/सुबह 8.30 बजे
मस्जिद अबूबकर/सुबह 7.30 बजे
मस्जिदे उमरफारुक/सुबह 9.00 बजे
मस्जिदे डॉ.सलाहउद्दीन/सुबह 8.30 बजे
मस्जिदे मैकटाउन/सुबह 7.00 बजे
मक्का मस्जिद/सुबह 7.15 बजे
मस्जिदे दारुस्लाम/सुबह 7.30 बजे
गौसिया मस्जिद/सुबह 9.30 बजे
मुन्ना मस्जिद/सुबह 9.00 बजे
नूरी मस्जिद/सुबह 7.30 बजे
बड़ी मस्जिद, अटाला/सुबह 7.30 बजे
मस्जिदे आजम/सुबह 8.00 बजे
दायराशाह अजमल/सुबह 6.20 बजे
दायरा शाहमोहम्मदी/सुबह 9.30 बजे
मस्जिद मीर सैयद/सुबह 10.00 बजे
मस्जिद नखासकोहना/सुबह 8.00 बजे
मस्जिद कोतवाल, पत्थरगली/8.30 बजे

पर्व-मेलों पर मुस्तैद रहेंगे सिविल डिफेंस स्वयंसेवक
इलाहाबाद। विभिन्न दधिकांदो मेलों और बकरीद पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे। पोस्ट तीन, कीडगंज के पोस्ट वार्डेन डॉ.जयप्रकाश शर्मा के मुताबिक हाफ जैकेट, कैप, परिचय पत्र के साथ सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक प्रशासन को सहयोग करेंगे। कीडगंज में हुई बैठक में अजय प्रकाश गुप्ता, प्रकाश नारायण शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed