फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bailey's doctor arrested for sexual harassment gang rape with student, sent to jail, search of BJP leader prayagraj news allahabad

Prayagraj Crime News: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म में बेली का डॉक्टर गिरफ्तार, भाजपा नेता की तलाश में दबिश

Thu, 17 Sep 2020 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bailey's doctor arrested for sexual harassment gang rape with student, sent to jail, search of BJP leader prayagraj news allahabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कर्नलगंज में रहने वाली बीए की छात्रा के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने बेली के डॉक्टर अनिल द्विवेदी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर को जेल भेज दिया गया। इसी मामले में आरोपी भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। हालांकि उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरी ओर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जल्द ही उसका 164 का बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रा ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2011 में उसके पिता के इलाज में मदद के नाम पर बेली अस्पताल के डॉक्टर अनिल द्विवेदी से परिवार का परिचय हुआ था। अनिल ने न सिर्फ उसकी जमीन बिकवाने का वादा किया बल्कि पिता के इलाज में भी पूरी मदद का आश्वासन दिया था। इस कारण छात्रा उस पर यकीन करने लगी थी।
विज्ञापन

Bailey's doctor arrested for sexual harassment gang rape with student, sent to jail, search of BJP leader prayagraj news allahabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

छात्रा का आरोप है कि पिछले साल डॉक्टर ने एक निजी अस्पताल में बुलवाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद धमकी दी कि कुछ बताया तो परिवार समेत मार दिया जाएगा। बाद में कई बार उसे धमकाकर उसके साथ संबंध बनाए। एक दिन वह भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी के सिविल लाइंस स्थित होटल भी ले गया और वहां पिस्टल से लैस श्याम प्रकाश और डॉक्टर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Bailey's doctor arrested for sexual harassment gang rape with student, sent to jail, search of BJP leader prayagraj news allahabad
sexual harrasment
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर अनिल द्विवेदी और भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद बुधवार को डॉक्टर अनिल द्विवेदी को लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा नेता श्याम प्रकाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आज छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। विवेचक के माध्यम से कोर्ट में 164 के बयान के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। अनुमति मिलते ही जल्द ही कोर्ट के सामने 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।
 

यहां पढ़ें क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed