फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail approved for notorious Rajesh alias Tota's prize sharpshooter Lawrence, case registered for demanding ext

हाईकोर्ट : कुख्यात राजेश उर्फ टोटा के इनामी शार्प शूटर लॉरेंस की जमानत मंजूर, रंगदारी मांगने का दर्ज है केस

Thu, 11 Jul 2024 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 01:35 PM IST
सार

बिल्डर के भाई से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में चार नवंबर 2023 से जेल में बंद था। उसे यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम से राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह ट्रक ड्राइवर बन गया था।

विज्ञापन
Bail approved for notorious Rajesh alias Tota's prize sharpshooter Lawrence, case registered for demanding ext
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुख्यात राजेश टोटा गैंग के शार्प शूटर 50 हजार के इनामी लॉरेंस यूसुफ उर्फ बॉस की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने लॉरेंस की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन


बिल्डर के भाई से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में चार नवंबर 2023 से जेल में बंद था। उसे यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम से राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह ट्रक ड्राइवर बन गया था। हरिपर्वत थाना क्षेत्र के रहने वाले बिल्डर संजीव रावत ने जमीन छोड़ने के एवज में रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस मुकदमे में मथुरा जेल गैंगवार में मारे गए सरगना राजेश शर्मा उर्फ टोटा की पत्नी कनक शर्मा और बेटा राज भी नामजद हैं। 50 हजार के इनामिया यूसुफ लॉरेंस के पास से पुलिस ने एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक आधार कार्ड बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लॉरेंस ने बिल्डर के हाथरस निवासी भाई अशोक रावत के नाम पट्टे की जमीन को लेकर धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। कहा था कि 2020 में बिल्डर के भाई के नाम हुई जमीन कुख्यात राजेश टोटा की पत्नी कनक शर्मा की है। इसलिए उसे उस जमीन के एवज में 25 लाख रुपये की हिस्सेदारी चाहिए।

इससे पहले वह केंद्रीय कारागार में बंद था। हाथरस में लॉरेंस यूसुफ और राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। यूसुफ लॉरेंस और राज को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसने कारागार के अंदर से बिल्डर की हत्या की साजिश रची। धमकियों भरा फोन कर बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर आगरा के थाना हरीपर्वत में भी एक मुकदमा लॉरेंस यूसुफ और कनक शर्मा और राज के खिलाफ दर्ज हुआ। पुलिस ने लॉरेंस यूसुफ पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

मथुरा जेल गैंगवार के बाद मारा गया था कुख्यात टोटा

10 सितंबर 2014 को मेरठ के बृजेश मावी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 2015 में मथुरा जेल में गैंगवार हुई। आगरा का कुख्यात अक्षय सोलंकी गैंगवार में मारा गया था जबकि राजेश उर्फ टोटा सहित 3 लोग गैंगवार में घायल हुए थे। उसी रात उपचार के लिए आगरा लाते वक्त हाइवे पर राजेश उर्फ टोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed