{"_id":"64df0a3f8c4bda53720bef3d","slug":"bahubali-umakant-yadav-s-son-and-two-others-did-not-get-anticipatory-bail-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दीदारगंज मारपीट केस में अग्रिम जमानत अर्जी का पूर्व सांसद उमाकांत के बेटे का नाता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दीदारगंज मारपीट केस में अग्रिम जमानत अर्जी का पूर्व सांसद उमाकांत के बेटे का नाता नहीं
Fri, 18 Aug 2023 10:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:25 PM IST
सार
अधिवक्ता देवव्रत यादव ने बताया कि दिनेश यादव, अनिल यादव और विकास यादव ये सभी दरियापुर के रहने वाले हैं। नाली के विवाद में मारपीट हुई थी। उसी में इन तीनों याचियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के दीदारगंज में हुई मारमीट मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से खारिज हुई अग्रिम जमानत अर्जी पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश यादव से जुड़ी हुई नहीं है। यह मामला दरियापुर निवासी दिनेश यादव व उनके परिवार के सदस्यों का है। इस मामले में दीदारगंज थाने में 2020 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
अधिवक्ता देवव्रत यादव ने बताया कि दिनेश यादव, अनिल यादव और विकास यादव ये सभी दरियापुर के रहने वाले हैं। नाली के विवाद में मारपीट हुई थी। उसी में इन तीनों याचियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। हालांकि, याचियों की जमानत अर्जी पर निचली अदालत को विचार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उधर, पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश यादव का कहना है कि यह मामला उनसे संबंधित नहीं है। न ही उनके और न ही उनके अन्य भाइयों के खिलाफ ऐसी कोई प्राथमिकी दर्ज है। न ही उन्होंने हाईकोर्ट में कोई अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन