फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Badrinath's bride' in police custody

पुलिस की गिरफ्त में ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’

Fri, 01 Feb 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
'Badrinath's bride' in police custody
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
शादी के लिए लड़की उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बृहस्पतिवार को हुआ। खुल्दाबाद पुलिस ने ठग दुल्हन समेत चार लोगों को गिरफ्तार उनके पास से 55 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर निवासी गुलाब सिंह ने शिकायत की थी कि उसे व उसके परिवार के सदस्यों को विवाह के लिए खुसरोबाग में बुलाया गया। इसके बाद वधु ज्योति(फर्जी नाम)की मां की बीमारी का बहाना बताकर 70 हजार रुपये ले लिए गए। साथ ही इसके बाद वधु को उनके हवाले कर दिया गया और कहा गया कि राजस्थान जाकर मंदिर में शादी कर लेना। हालांकि कुछ दूर जाने के बाद वह गाड़ी से उतरकर भाग निकली।
विज्ञापन


पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी तो कुछ अहम क्लू मिले। इस आधार पर बृहस्पतिवार को चौफटका के पास से आरोपी युवती दुलारी व उसके तीन साथियों साजन व आदित्य निवासी कौशाम्बी व आदित्य निवासी खुल्दाबाद को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान के ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जिनके घर में लड़कों के विवाह के लिए युवती की आवश्यकता होती थी। फिर उन्हें विवाह कराने की बात कहकर शहर बुलाते और उनसे रुपये ऐंठ लेते। इसके बाद युवती को उनके साथ भेज दिया जाता जो रास्ते से भाग निकलती थी। पुलिस ने बताया कि आरेापियों से 55 हजार रुपये व पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed