फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bade Hanuman temple priest Pawan Maharaj also expelled

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामला : बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी पवन महाराज भी निष्कासित

Mon, 15 Aug 2022 04:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 04:34 AM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक रहे अमर गिरि के साथ पुजारी पवन महाराज ने ही जार्ज टाउन थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इस मामले में अमर गिरि और पवन महाराज ही मुकदमा वादी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Bade Hanuman temple priest Pawan Maharaj also expelled
Prayagraj News : श्री बड़े हनुमान मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में केस वापसी का हलफनामा दाखिल करने वाले बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी पवन महाराज की भी छुट्टी कर दी गई है। पवन महाराज को हनुमान मंदिर और मठ की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया। फिलहाल उन्हें मठ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे महंत की मौत और केस वापसी को लेकर विवाद बढ़ने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन



महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक रहे अमर गिरि के साथ पुजारी पवन महाराज ने ही जार्ज टाउन थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इस मामले में अमर गिरि और पवन महाराज ही मुकदमा वादी बनाए गए हैं। इस बीच अमर गिरि के साथ पवन महाराज ने भी हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इस एफआईआर पर कार्रवाई न होने और केस वापस लेने की गुहार लगाई है। इसके बाद पवन महाराज से मठ प्रबंधन की नाराजगी बढ़ गई। नतीजा यह हुआ कि पवन महाराज को भी मठ से बाहर कर दिया गया। 

विज्ञापन

पवन महाराज बोले- केस वापसी की अर्जी देना कोई गलत नहीं


पवन महाराज के बड़े हनुमान मंदिर की पूजा, आरती की व्यवस्था वापस ले ली गई है। साथ उनसे मठ का कमरा भी खाली करा लिया गया है। पवन महाराज ने रविवार को बताया कि उन्होंने सबकुछ हनुमान जी पर छोड़ दिया है। मंदिर और मठ से हटाए जाने के सवाल पर उनका कहना था कि केस वापसी की अर्जी देना कोई गलत नहीं है। इसलिए कि उन्होंने किसी के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई ही नहीं है। ऐसे में कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना गुनाह नहीं माना जा सकता। पवन महाराज फिलहाल बाहर चले गए हैं। वह भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

अखाड़ा परिषद में पहुंचा मठ का विवाद, प्रयागराज आ सकते हैं अध्यक्ष रवींद्र पुरी
निरंजनी अखाड़े के बड़े हनुमान मंदिर और बाघंबरी गद्दी मठ में शुरू हुए विवाद की जानकारी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी को दे दी गई है। हरिद्वार पहुंचे बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि ने घटनाक्रम से अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया है। विवाद को देखते हुए परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जल्द ही प्रयागराज आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed