फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bachchan bin Forgotten Remembered

बिन भूले याद किए गए बच्चन

Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bachchan bin Forgotten Remembered

इलाहाबाद संग्रहालय और लैब एकेडेमिया की ओर से शनिवार को डॉ.हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में ‘स्मरण साहित्य सभा’ के तहत उनकी स्मृतियां सहेजी गईं। बतौर मुख्य अतिथि ट्रिपल आईटी निदेशक प्रो.सोमनाथ विश्वास ने कहा, इलाहाबाद साहित्यकारों का शहर है। ट्रिपल आईटी की पहल पर कार्यक्रम से साहित्य और तकनीक के पारस्परिक रिश्ते को मजबूूती मिलेगी।

विज्ञापन

प्रो.अली अहमद फातमी ने कहा, बच्चनजी रूमानियत के कवि थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की उस परंपरा के पोषक थे, जिसमें अंग्रेजी का प्रोफेसर भी हिंदी-उर्दू दोनों में अपनी रचनाओं के माध्यम से दखल रखता था। डॉ.फाजिल हाशमी ने बच्चन और इलाहाबाद के रिश्ते को बहुत शिद्दत के साथ याद किया। आकाशवाणी आगरा के सहायक निदेशक अशरफ अली बेग ने बच्चन जी के व्यक्तित्व की खूबियां बताईं। डॉ.अनुपम आनंद ने कविता में उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियां व अनुभूतियां बताईं। प्रो.मुश्ताक अली ने उनकी आत्मकथा के प्रसंग से उनके जीवन की विसंगतियों को रेखांकित किया। प्रो.नीलम सरन गौड़ ने विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से जुड़े संस्मरणों को याद किया।

विज्ञापन

इसी क्रम में हुई काव्य प्रतियोगिता में ओम प्रकाश, कुलदीप कुमार, सृजा खान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत सहायक संग्रहपाल डॉ.सुनील गुप्ता, संचालन आरती-उत्कर्ष और संयोजन फरहा नाज, दानिश फैजान, डॉ.संजू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ.हरिमोहन मालवीय, डॉ.विजयश्री तिवारी, डॉ.माधवेंद्र मिश्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed