फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bachcha Chor

बच्ची लेकर भागी महिला, मोहल्ले वालों ने पीटा

Sat, 21 Sep 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bachcha Chor
Bachcha Chor
पुलिस को सौंपा, देर रात तक होती रही पूछताछ
विज्ञापन

नैनी (प्रयागराज)। क्षेत्र के महरा का पुरवा, काजीपुर मोहल्ले में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे घर बाहर बरामदे में दादी और माँ के साथ सो रही सात साल की एक बच्ची को एक महिला लेकर भाग निकली। उसी दौरान बच्ची के माँ की नींद खुल गयी। माँ चीखने चिल्लाने लगी तो आस पास के लोगो ने घेरेबंदी करके बच्चे को लेकर भाग रही महिला को दबोच लिया और उसकी गोद से बच्ची को छुड़ा लिया। लोगो ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस आरोपी महिला को थाने ले आयी है।

महरा का पुरवा मोहल्ला निवासी बब्लू मछली बेचता है। उसके दो बेटियां है। बब्लू की माँ मीरा देवी ने बताया कि रोज की तरह शुक्त्रस्वार को वह अपनी बहू किरण पत्नी बब्लू और दोनों पोतियों पायल (7) व छोटी (4) को लेकर अगल बगल लेती सो रही थी। रात में 11.00 और 11.30 बजे के बीच एक महिला आयी और किरण की तरफ लेटी सो रही पायल को लेकर भागने लगी। उसी समय किरण की नींद खुल गयी। वह चीखने चिल्लाने लगी तो आस पास के लोग दौड़े और महिला को पकड़ लिया। मीरा का कहना है कि पकड़े जाने पर वह पागलो जैसी हरकत करने लगी। पुलिस के अनुसार वह अपना नाम मनीषा बता रही है, लेकिन पता नही बता पा रही है। मानसिक रूप से भी कमजोर लग रही है। समाचार लिखे जाने तक मोहल्ले वालों की भीड़ थाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed