फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BA student died in suspicious condition inside the house, suspicion of honor killing, forensic team

प्रयागराज : घर के भीतर बीए की छात्रा की संदिग्ध दशा में मौत, ऑनर किलिंग का शक, फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची

Mon, 08 May 2023 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 02:02 PM IST
सार

इसौटा गांव निवासी विजय शंकर मिश्र ट्रक चालक हैं और कई दिन पहले ही आक्सीजन भरा टैंकर लेकर सप्लाई के लिए निकले हैं। उनकी तीन संताने हैं, जिसमें प्रिया मिश्रा (19), विवेक मिश्र (17) और छोटू (14) हैं। प्रिया मिश्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेड़ा करछना में पढ़ती थी।

विज्ञापन
BA student died in suspicious condition inside the house, suspicion of honor killing, forensic team
प्रिया मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के इसौटा गांव में बीए की छात्रा की घर के भीतर संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान बताया जा रहा है। दबी जुबान लोग ऑनर किलिंग का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं, हालांकि डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


इसौटा गांव निवासी विजय शंकर मिश्र ट्रक चालक हैं और कई दिन पहले ही आक्सीजन भरा टैंकर लेकर सप्लाई के लिए निकले हैं। उनकी तीन संताने हैं, जिसमें प्रिया मिश्रा (19), विवेक मिश्र (17) और छोटू (14) हैं। प्रिया मिश्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेड़ा करछना में पढ़ती थी। रविवार की रात घर में विजय शंकर की पत्नी आशा मिश्रा और उनके तीनों बच्चे थे। सुबह प्रिया मिश्रा की मौत की सूचना पर गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी, एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

BA student died in suspicious condition inside the house, suspicion of honor killing, forensic team
मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

गले पर धारदार हथियार से वार के निशान

अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का शक जाहिर किया है। बताया जा रहा है कि प्रिया मिश्रा के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। घर की साफ सफाई कर खून को साफ करने का प्रयास किया गया है। लड़की की मां कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। वह बार-बार अपना बयान बदल रही है। परिजनों के चेहरे पर कोई शिकन या दुख भी नहीं दिखा। बताया जा रहा है कि चुपके से शव को ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed