फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   B.Ed Entry Examination: General Relief Questions

बीएड प्रवेश परीक्षाः सामान्य अभिरुचि के सवालों ने दी राहत

Tue, 16 Apr 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
B.Ed Entry Examination: General Relief Questions
bed - फोटो : प्रयागराज
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सोमवार को प्रयागराज के 120 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 95 फीसदी रही। दो पालियों में हुई परीक्षा में सामान्य अभिरुचि के सवालों ने अभ्यर्थियों को राहत दी जबकि विषय से जुड़े सवाल अभ्यर्थियों को कठिन लगे। निगेटिव मार्किंग के कारण अभ्यर्थियों को काफी सोच समझकर जवाब देना पड़ा।
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रयागराज में बने 120 केंद्रों को 60 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रयागराज में परीक्षा के आयोजन के लिए प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए कुल 59940 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। सुबह नौ से दोपहर बजे की पहली पाली में 57135 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2805 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर दो से शाम पांच बजे की दूसरी पाली में 57114 अभ्यर्थी शामिल हुए। माना जा रहा है कि पहली पाली में पेपर खराब होने के कारण 21 अन्य अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


पहली पाली में सामान्य अध्ययन एवं भाषा से संबंधित सवाल पूछे गए। पेपर बहुविकल्पीय था और निगेटिव मार्किंग भी थी। सामान्य अध्ययन के पेपर में इतिहास एवं भारतीय राजव्यवस्था से संबंधित अधिक सवाल पूछे गए। सामान्य अध्ययन के ज्यादातर सवाल परंपरागत प्रकार के रहे। इसी पेपर में भाषा से संबंधित सवाल भी आए। हिंदी भाषा में व्याकरण के काफी अधिक सवाल थे। तत्सम, समास, पर्यायवाची से जुड़े सवालों की संख्या अधिक थी। विज्ञान वर्ग से परीक्षा में शामिल बेली रोड की वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरी पाली में हुई विषय की परीक्षा में सामान्य अभिरुचि के सवालों ने काफी राहत दी। सवाल आसान थे लेकिन विषय से संबंधित सवाल कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, एकाउंटेंसी विषय से परीक्षा दे रहीं झूंसी में रहने वाली छात्रा वंदिता के अनुसार भी विषय से संबंधित सवाल कठिन थे लेकिन सामान्य अभिरुचि के तहत पूछे गए रिजजिंग के सवाल आसान थे और इस तरह के सवालों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। संस्कृत विषय के साथ परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी ने बताया कि विषय के पेपर में ‘पर्यंक’ के स्थान पर ‘पर्यक’ और ‘संस्कृतम्’ के स्थान पर ‘संस्कृतं’ लिखा हुआ था, जो गलत है। नवाबगंज के रहने वाले ज्ञानशंकर ने बताया कि सामान्य अध्ययन के सवाल कुछ कठिन थे लेकिन रिजनिंग के सवालों ने राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed