फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayushman Bharat: Prayagraj ranks third in the state in making Ayushman Golden Card.

आयुष्मान भारत : आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में तीसरे स्थान पर प्रयागराज

Thu, 16 Nov 2023 11:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 11:05 AM IST
सार

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बेहतर इलाज देने के लिए सरकार की ओर से इस योजना को शुरू किया गया है। इसके तहत पात्रों को जोड़ने के लिए सरकार की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat: Prayagraj ranks third in the state in making Ayushman Golden Card.
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड के माध्यम से बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से चल रही योजना में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में प्रयागराज प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। प्रयागराज में 2002 लोगों ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है। इसमें से 1946 आवेदन को हरी झंडी मिल गई है। वहीं 56 आवेदन अब तक अनुमति के इंतजार में है।

विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बेहतर इलाज देने के लिए सरकार की ओर से इस योजना को शुरू किया गया है। इसके तहत पात्रों को जोड़ने के लिए सरकार की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों की बैठक में भी योजना के पात्रों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक अब तक सबसे अधिक 6133 आवेदन के साथ आजमगढ़ प्रदेश में अव्वल है। यहां 5894 को झंडी मिल चुकी है जबकि 239 को अभी हरी झंडी मिलने का इंतजार है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ है। यहां पर कुल आवदेन की संख्या 4600 है। इसमें से 4381 को ही झंडी मिली है जबकि 219 आवेदन अभी रुके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed