यूपीपीएससी: आयुर्वेद चिकित्साधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा आठ जनवरी को, 610 पदों के लिए 10 हजार से अधिक दावेदार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 611 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। हालांकि, अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आठ जनवरी को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 611 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। हालांकि, अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आठ जनवरी को होगी।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 611 पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 10084 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। स्क्रीनिंग परीक्षा आठ जनवरी को सुबह 10 से अपराह्न 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं।
अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश पत्र और अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि समय समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर पहुंचना है।
खान निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने खान निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा-2022 की उत्तरकुंजी शनिवार को जारी कर दी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से 31 दिसंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 दिसंबर को सुबह 11 से अपराह्न एक बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 5601 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2062 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। आयोग ने परीक्षा के छह दिन बाद उत्तरकुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी है।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार चारों सीरीज की उत्तरकुंजी 30 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी उत्तरकुंजी को देख लें और यदि प्रश्नोत्तरों को लेकर कोई विसंगति लगती है तो अपना प्रत्यावेदन/आपत्ति साक्ष्य सहित आयोग को एक बंद लिफाफे में डाक के माध्यम ये या आयोग के काउंटर पर 31 को शाम पांच बजे तक किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं।