फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir: Mulayam Singh Yadav furious over controversial post in Ayodhya Ram temple case

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर मामले में मुलायम सिंह यादव पर विवादित पोस्ट से भड़के सपाई

Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Mulayam Singh Yadav furious over controversial post in Ayodhya Ram temple case
मुलायम सिंह यादव
राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की तारीख नजदीक आने के साथ विवाद भी शुरू हो गया है। सपा के सरंक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर बहरिया के ब्लाक प्रमुख की विवादित टिप्पणी पर पार्टी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बहरिया के ब्लाक प्रमुख कुलदीप पांडेय ने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए सपा सरंक्षक को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने उस समय की वीडियो क्लिपिंग के साथ सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया है। इस मामले में कुलदीप का कहना है कि उस समय की घटना को याद करते हुए यह टिप्पणी की गई है। मुलायम सिंह ने उस समय जो किया था वही लिखा गया है।
विज्ञापन


इसमें कुछ भी अमर्यादित नहीं है। इसके विपरीत सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुुसैन का कहना था कि ब्लाक प्रमुख ने पार्टी संरक्षक के लिए अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है। इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने पर सडक़ पर उतरकर आंदोलन की भी चेतावनी दी। पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तहर की अमर्यादित भाषा क्षम्य नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव का कहना था कि मुलायम सिंह यादव के खिलाफ इस तरह की भाषा का उपयोग करना घृणित मानसिकता का परिचायक है। ज्ञापन साैंपने वालों में गीता पासी, डॉ.मान सिंह, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी, हृदय लाल मौर्य, अनिल यादव, कुलदीप यादव, डॉ.महेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed