फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya marhi Ramdas Cantonment land measuring in Khak Chowk

अयोध्या मढ़ी रामदास छावनी की भूमि की खाक चौक के नाम नापी

Sat, 21 Dec 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya marhi Ramdas Cantonment land measuring in Khak Chowk
Ayodhya marhi Ramdas Cantonment land measuring in Khak Chowk
अयोध्या की छावनी के संतों ने पूर्व में आवंटित स्थल पर ही जमाया डेरा, शिविर निर्माण आरंभ, खाक चौक को दूसरी जगह दी जाएगी जमीन
विज्ञापन

प्रयागराज। भूमि आवंटन में गड़बड़ी के चलते अयोध्या मढ़ीरामदास की छावनी और खाक चौक के संतों के बीच घमासान मच गया। मढ़ी रामदास की छावनी की भूमि माघ मेला प्रशासन ने खाक चौक के नाम आवंटित कर दी। हालांकि विवाद बढ़ने पर माघ मेला प्रशासन ने रास्ता निकालने की कोशिश की है। शुक्रवार को अयोध्या छावनी के संतों ने पूर्व में आवंटित स्थल पर अपना शिविर लगाना शुरू कर दिया। मेला प्रशासन ने खाक चौक को अब दूसरी जगह भूमि आवंटित करने का निर्णय किया है।
मढ़ीरामदास जी की छावनी अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास केशिष्य महंत रामगोपाल दास महाराज को जहां भूमि आवंटित की गई थी, उसी जगह खाक चौक को भी आवंटन किए जाने से संतों के बीच विवाद पैदा हो गया। इस मामले को लेकर छावनी रामदास व खाक चौक प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीताराम दास त्यागी व संतोष दास सतुआ बाबा के मध्य चल रही खींचतान शुक्रवार को दूर कर ली गई।
विज्ञापन

रामगोपाल दास महाराज का कहना था कि जिस भूमि को प्रशासन की ओर से उन्हें 10 दिन पहले ही आवंटित किया गया था, वही भूमि खाक चौक को नाप दी गई। विवाद बढ़ने पर दो दिन पहले एसडीएम जितेंद्र कुमार पाल ने मामले को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन अयोध्या छावनी के संत मानने के लिए तैयार नहीं हुए। अंतत: अयोध्या छावनी के संतों ने पूर्व में आवंटित भूमि पर ही शिविर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed