फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ayodhya blast case md aziz released after 14 years

रिहाई के बाद भी लेने नहीं आया कोई अपना, पुलिस सुरक्षा में रवाना हुए मो. अजीज

Thu, 20 Jun 2019 03:48 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
ayodhya blast case md aziz released after 14 years
मो. अजीज - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या विस्फोटकांड में साक्ष्य के अभाव में बरी हुए जम्मू निवासी मो. अजीज 14 साल बाद जेल से रिहा होकर गुरुवार को सुबह 8.30 बजे नैनी जेल से रवाना हो गए। उन्हें जेल से बम्हरौली एयरपोर्ट ले जाया गया और वहां से फ्लैट से दिल्ली भेजा गया। 
विज्ञापन


दिल्ली से वो जम्मू अपने घर जाएंगे। इस सब के बीच खास बात यह रही कि उन्हें लेने के लिए यहां कोई नहीं आया। पुलिस सुरक्षा में वो यहां से अकेले ही रवाना हुए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को अमर उजाला से बातचीत में मो. अजीज ने बताया था कि वो 14 साल जेल में रहे लेकिन उनके बड़े बेटे जफर के अलावा उनसे मिलने कोई नहीं आया।

वो भी इस बार करीब डेढ़ साल से नहीं आया था। पत्नी, छोटा बेटा और बेटी के अलावा भाई तो कभी आया ही नहीं। जिसकी वजह उन्होंने दूरी बताई थी। मो. अजीज के अनुसार, प्रयागराज से जम्मू का उनकहर करीब 1700-1800  किमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इतनी दूर का सफर और उसमें होने वाले खर्च को वहन करने की हैसियत उनके परिवार की नहीं थी और न है। बुधवार की शाम को वह रिहा होकर बाहर बैठे थे, लेकिन उनके परिवार का कोई भी सदस्य उन्हें लेने नहीं आ पाया था, इसीलिये वो मायूस थे। गुरुवार को भी वो यहां से अकेले ही गए।

गुरुवार सुबह 8.30 बजे उन्हें एक दारोगा और दो सिपाहियों के साथ पुलिस जीप से बम्हरौली एयरपोर्ट भेज दिया गया। उन्हें लेने के लिए उनके घर का कोई सदस्य नहीं आया था। यह से जाने की व्यवस्था उनके वकीलों ने की थी।

एच बी सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed