फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Avamukteshwaranand - Playing with the exemplary Sanatan culture is not tolerated

अवमुक्तेश्वरानंद बोले : अनुकरणीय सनातन संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान

Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
सार

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को कहा कि सनातन संस्कृति के क्षरण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुटता का आह्वान किया।

विज्ञापन
Avamukteshwaranand - Playing with the exemplary Sanatan culture is not tolerated
Prayagraj News : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को कहा कि सनातन संस्कृति के क्षरण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुटता का आह्वान किया। साथ ही कहा कि वह हिंदू धर्म की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्मवैवर्तपुराण की कथा के लिए रवाना होने से पहले बम्हरौली एयरपोर्ट पर जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि सनातन संस्कृति हमेशा से विश्व में सर्वोपरि और अनुकरणीय रही है। मौजूदा समय पूरा विश्व सनातन संस्कृति का अनुसरण कर रहा है। इसकी मर्यादा और प्रतिष्ठा बचाकर रखे जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष्पीठ पर पदासीन होने के बाद वह घर-घर जाकर हिंदुओं को जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन

शंकराचार्य ने कहा कि वह सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष के लिए तैयार हैं। काशी प्रवास के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर बृहस्पतिवार की दोपहर 3:30 बजे प्रयागराज स्थित बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से उन्होंने रायपुर के लिए उड़ान भरी।

रायपुर में वह ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा का वाचन करेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर पूर्व ब्लाक प्रमुख आसपुर देवसरा लाल बहादुर पासी, प्रदीप पांडेय, विकास शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा लारा, राजीव शुक्ला, विवेक शुक्ला, संदीप दुबे, सौरभ तिवारी, डॉ. शैलेंद्र योगी उर्फ योगिराज सरकार समेत तमाम अनुयायियों ने शंकराचार्य की अगवानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed