{"_id":"5d0e7f8e8ebc3e0a3936ed7e","slug":"auta-given-memorandum-to-kesari-devi-patel-raising-teachers-recruitment-issue-in-au","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में शिक्षक भर्ती बहाली के लिए सांसद को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में शिक्षक भर्ती बहाली के लिए सांसद को ज्ञापन
Sun, 23 Jun 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती की बहाली के लिए ऑक्टा के पदाधिकारियों ने शनिवार को फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सांसद को पिछले साढ़े तीन वर्षों में इविवि में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इविवि में हुए कार्यों से शिक्षक, छात्र, कर्मचारी एवं अभिभावक संतुष्ट हैं। कुछ लोग इविवि की छवि को खराब करने में लगे हुए हैं, जिसके कारण यहां शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पा रही है। तीन-चार पर विज्ञापन निकाले जाने के बाद भी नियुक्ति अटकी हुई हैं। सांसद से मांग की गई कि वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलकर इविवि में शिक्षक भर्ती जल्द शुरू करने का अनुरोध करें। साथ ही उन्हें इविवि की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। सांसद ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह उनकी बात मंत्री तक पहुंचाएंगी। ज्ञापन देने वालों में ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉ. संघ सेन सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन