फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auspicious Semipuncle

अबकी अतुलनीय अर्द्धकुंभ

Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Auspicious Semipuncle
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
‘ अबकी अतुलनीय अर्द्धकुंभ होगा। इसे यूनिक इवेंट बनाने में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। सफाई से लेकर सुविधाओं तक प्रत्येक स्तर पर सभी जरूरी काम पूरे होंगे। इन वादों और दावों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को परेड मैदान पर आयोजित समारोह में अर्द्धकुंभ से जुड़ी 510 करोड़ की 34 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पांच अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में योगी ने कहा, यह तो शुरुआत है। इस महाआयोजन के लिए 2500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र वितरित कर 11585 किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त किया। इस कड़ी में आगे जिले में 80768 किसानों का कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है। 30 वर्ग किलोमीटर के दायरे में प्रस्तावित मेला क्षेत्र में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसकी भव्यता इस बार पूरी दुनिया देखेगी। इसमें पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुंभ से पहले इलाहाबाद में कई विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाएं हैं जिसमें प्रयाग भी शामिल है। इसका विकास अब कोई नहीं रोक पाएगा लेकिन बिना स्वच्छता के बिना इनका कोई मायने नहीं होगा। उन्होंने आथित्य सत्कार और स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने के लिए शहरियों से अपील की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरा बड़ा काम हो रहा है किसानों की कर्जमाफी का, जिसके लिए वह यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 86 लाख किसानों के 34 हजार करोड़ रुपये माफ हाेंगे। इलाहाबाद में 80768 किसानों का कर्ज माफ होगा। पहले चरण में 13156 किसान चुने गए हैं। इनमें से 11585 को समारोह में कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दिया गया। ऋण मोचन योजना के बहाने कांग्रेस, सपा, बसपा पर हमले भी बोले। उन्होंने कहा कि इन दलों को खुद से पूछना चाहिए कि किसानों पर इतने कर्ज कैसे हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश महाशक्ति बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोकलम में चीन पीछे हटने के लिए बाध्य हुआ। यह राष्ट्रीय स्वाभिमान है। कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग इस स्वाभिमान को नहीं समझेंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ऋण मोचन तथा किसानों के लिए शुरू अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सांस्कृतिक, राजनीतिक महत्व वाले इलाहाबाद का अब तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ लेकिन अब होगा। डॉ.मुरली मनोहर जोशी ने यमुना नदी पर पुल दिया। अब कई पुल बनेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी के लिए 34 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम बिना अतिरिक्त कर के किया गया है। इसके लिए केंद्र से भी मदद नहीं ली गई है। पर्यटन मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने पर्यटन को रोजगार और व्यवसाय से जोड़ने की बात कही।

उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इलाहाबाद को अन्य महानगरों से हवाई मार्ग से जोड़ने समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया। नगर विकास मंत्री  सुरेश खन्ना ने अर्द्धकुंभ से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि माघ मेला में इसका रिहर्सल होगा। आयोजन के दौरान लोक कलाकारों की संास्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का वाहवाही लूटी। क्राथवेस्ट और जगत तारन गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति को भी लोगों ने सराहा। कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने किया। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया। सांसद श्यामा चरण गुप्त, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्ष बाजपेई, डॉ.अजय भारती, राजमणि, नीलम करवरिया, विक्रमाजीत मौर्य, डीएम संजय कुमार, सीडीओ सैमुअल पॉल एन., अभिषेक शुक्ला आदि मंच पर मौजूर रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऋण मोचन योजना के बहाने पर विपक्ष पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा की पाप की कमाई से किसानों का कर्ज माफ हुआ है। सवाल उठ रहा था कि इतनी राशि कहां से आएगी लेकिन पूर्व की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर एक झटके में 34 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम कर लिया गया। इसके लिए न तो केंद्र से कर्ज लिया गया और न ही कोई अतिरिक्त कर लगाया गया है।


भव्य और दिव्य आयोजन के साथ अर्द्धकुंभ-2019 की व्यापक ब्रांडिंग भी होगी। पूरे विश्व समुदाय को आमंत्रित करने वाला एक ‘लोगो’ होगा, जो आगे से हर सरकारी फाइल का हिस्सा होगा। योगी ने मंच से आदेश दिया कि हर काम में अर्द्धकुंभ के लोगों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed