फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aunt arrested for suspicion of getting tantra-mantra, accused arrested

तंत्र-मंत्र कराने के शक में चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 May 2021 12:06 AM IST
सार

  • उतरांव में सिर पर रॉड से हमलाकर की गई वारदात, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
Aunt arrested for suspicion of getting tantra-mantra, accused arrested
Murder

विस्तार

जिले के गंगापार में उतरांव क्षेत्र स्थित बडग़ंाव में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की पत्नी सुरेमा देवी (50) की हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर बैठी थी तभी सामने रहने वाले भतीजे ने उनके सिर पर रॉड से वार कर दिया। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरीं और कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र के फेर में वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बडग़ांव निवासी अशोक कुमार सिंचाई विभाग में इंजीनियर हैं। वर्तमान में वह बाराबंकी जनपद में तैनात हैं। जबकि उनकी पत्नी सुरेमा दो बेटियों व बेटे संग गांव में रहती हैं। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। घर के सामने ही अशोक के भाई का परिवार रहता है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे के करीब सुरेमा दवा खाकर घर के बाहर चारपाई पर बैठी थीं। आरोप है कि इसी दौरान घर के सामने रहने वाला अशोक के भाई का बेटा शैलेंद्र आया और सुरेमा के सिर पर रॉड से वार कर दिया जिससे वह लहुलुहान होकर चारपाई पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन


आसपास बैठे अन्य परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी और वह लहुलुहान हालत में पड़ी थीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर उतरांव थाने की पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और कुछ घंटों बाद ही उसे हिरासत में ले लिया। एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शक था, इसलिए किया हमला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शैलेंद्र अपनी चाची से खु़न्नस रखता था। दरअसल उसकी तबियत ठीक नहीं रहा करती थी। उसे शक था कि उसकी चाची ने उस पर तंत्र-मंत्र कराया है और इसी वजह से वह बीमार रहता है। इसी खुन्नस में उसने शनिवार को यह वारदात की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed