फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU will be the online admission test

इविवि में होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा

Sun, 24 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
AU will be the online admission test

इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए अब ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। कुलपति के निर्देश पर प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रवेश समिति की अनुमति के बाद आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस कवायद के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि अन्य पाठ्यक्रमों की तरह परास्नातक (पीजीएटी) और शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के लिए भी वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन दाखिला के मामले में क्रमश: ऑनलाइन प्रक्रिया की तरफ बढ़ रहा है। पिछले साल सिर्फ स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीएटी) के लिए ऑनलाइन के साथ डाक या प्रवेश प्रकोष्ठ पर फार्म जमा करने की छूट दी गई थी। अन्य पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर इस बार विश्वविद्यालय के सभी कोर्सेज के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने समेत अन्य प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। 

विज्ञापन

इसी को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। एक सप्ताह के भीतर प्रवेश समिति की बैठक बुलाकर इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। समिति की संस्तुति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू डिजिटल इंडिया की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि  इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाएगी और सत्र लेट नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के लिए इस बार हर प्रदेश में केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है। यदि संबंधित प्रदेश में न्यूनतम 20 अभ्यर्थी होते हैं तो वहां एक केंद्र बनाया जाएगा। इससे कम पंजीकरण पर नजदीकी केंद्र पर उन्हें भेजा जाएगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि आवेदकों से परीक्षा केंद्र के लिए 10 विकल्प भी मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed