फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au: the result of crate level-1 sent to the departments

इविवि: विभागों को भेजा गया क्रेट लेवल-1 का परिणाम

Fri, 11 Jun 2021 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 09:18 PM IST
सार

  •  इस माह के अंत तक ज्यादातर विभागों में पूरी हो जाएगी पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया
  •  इविवि के सभी विभागों को दिए गए निर्देश, 15 दिनों के भीतर पूरा करा लें इंटरव्यू

विज्ञापन
au: the result of crate level-1 sent to the departments
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में इस माह के अंत में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (के्रट)-2020 का लेवल-1 का रिजल्ट सभी विभागों को भेज दिया गया है। साथ ही विभागों से कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर इंटरव्यू कराके प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन


संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा इस साल 17 जनवरी को आयोजित की गई थी। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी की 625 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। 10 मार्च को क्रेट लेवल-वन का परिणाम जारी कर दिया गया, लेकिन आरक्षण रोस्टर पर निर्णय न हो पाने के कारण लेवल-वन का रिजल्ट विभागों को समय से नहीं भेजा सका। बाद में परीक्षा समिति की बैठक में आरक्षण रोस्टर पर निर्णय लिया गया और विवाद दूर हुआ, लेकिन कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण विश्वविद्यालय पूरी तरह से बंद कर दिया गया और लेवल-वन का परिणाम विभागों को नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन


स्थिति सामान्य होने के बाद विश्वविद्यालय एक जून से खुला तो एक सप्ताह बाद विभागों को रिजल्ट भेज दिया गया। अब विभागों को लेवल-2 के तहत इंटरव्यू कराके पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी है। विभागों को 38 विषयों का रिजल्ट भेजा गया है। इविवि के विभागों से ही कॉलेज के लिए भी पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्रेट के कोऑर्डिनेटर प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि सभी विभागों को 15 दिनों के भीतर इंटरव्यू कराने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि जून के अंत तक पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी विभाग को नहीं भेजा गया रिजल्ट
हिंदी विभाग को क्रेट लेवल-1 का रिजल्ट नहीं भेजा गया है। दरअसल, हिंदी में सीटों को लेकर विवाद था। मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में हिंदी में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल रोकी गई है। इस मामले में न्यायालय का आदेश आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि क्रेट में हिंदी विषय को भी शामिल किया गया था, ताकि बाद में विवाद सुलझने पर अलग से परीक्षा कराने की जरूरत न पड़े। 


दो विभागों ने सफल अभ्यर्थियों से मांगे अभिलेख
क्रेट लेवल-वन का रिजल्ट मिलने के बाद विभागों ने अपने स्तर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षाशास्त्र एवं जंतु विज्ञान विभाग ने अभ्यर्थियों से आवेदन सहित आवश्यक अभिलेख मांगे हैं। आवेदन का प्रारूप इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शिक्षाशास्त्र में क्रेट लेवल-1 में सफल अभ्यर्थियों एवं जेआरएफ अभ्यर्थियों को 25 जून या इससे पहले और जंतु विज्ञान विभाग में क्रेट लेवल-1 के सफल अभ्यर्थियों एवं नेट/जेआरएफ अभ्यर्थियों को 19 जून या इससे पहले संबंधित विभाग में आवश्यक अभिलेख जमा करने हैं। अभिलेखों की स्कू्रटनी के बाद लेवल-2 के तहत इंटरव्यू की तिथि जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed