{"_id":"5d0e7ce08ebc3e0a3936ec77","slug":"au-ba-admission-counter-will-open-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में आज से खुलेगी दाखिले की खिड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में आज से खुलेगी दाखिले की खिड़की
Sun, 23 Jun 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 23 जून (रविवार) से बीए में दाखिले की खिड़की खुल जाएगी। पहली बार अभ्यर्थियों के सामने विषयों के 2700 से अधिक कॉम्बिनेशन चुनने के विकल्प होंगे। शनिवार को बीएससी जीवन विज्ञान और बीकॉम में दाखिले हुए।
विज्ञापन
बीएससी जीव विज्ञान में 56 और बीकॉम में 100 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। रविवार को बीए में प्रवेश के लिए सभी वर्गों में 192 या अधिक अंक पाने वाले और अनुसूचित जनजाति वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। इविवि प्रशासन ने 24 एवं 25 जून को भी बीए प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। 24 जून को सभी श्रेणी में 108 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और 25 जून को सभी श्रेणी में 172 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच रिपोर्ट करनी है। प्रवेश प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
पूर्व में बीए में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को विषयों के सीमित कॉम्बिनेशन चुनने को मिलते थे लेकिन इस बार इविवि प्रशासन ने बड़ा परिवर्तन किया है। अभ्यर्थियों के सामने 24 विषयों के 2700 से अधिक कॉम्बिेनशन चुनने का विकल्प होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश फॉर्म में वरीयता क्रम में छह विषय भरने होंगे और इन्हीं में से तीन विषय अभ्यर्थियों को आवंटित किए जाएंगे। इस बार नए सॉफ्टवेयर के तहत प्रवेश की व्यवस्था की गई है। ऐसे में कंप्यूटर में एक क्लिक से पता चल जाएगा कि अभ्यर्थी को कौन से कॉम्बिनेशन के विषय मिल सकते हैं।
विज्ञापन
एसएसस खन्ना में बीएएलएलबी प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ बीएएलएलबी में भी प्रवेश के लिए फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक महाविद्यालय के प्रवेश काउंटर से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।