फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au admin ordered to open hostels for pg and research scholors

इविवि में पीजी, शोधार्थियों के लिए हॉस्टल खोलने का आदेश जारी

Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
au admin ordered to open hostels for pg and research scholors
प्रयागराज। यूजीसी एवं सरकार की गाइड लाइन के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अनलॉक-5 के तहत तकनीकी एवं विज्ञान के पीजी छात्रों और शोधार्थियों को लैब में काम करने की अनुमति दे दी है। विवि की ओर से इन छात्रों को हॉस्टल में रहने की छूट दे दी है। इविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों के साथ बैठक करके हॉस्टल खोले जाने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार निर्देश दिए। कोरोना वायरस के चलते अप्रैल में प्रवेश बंद कर दिया गया था। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल खोले जाने के लिए आंदोलन भी किए।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह ने पूर्व में रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल की तरफ से हॉस्टलों को खोले जाने के लिए जारी नोटिफिकेशन के क्रम में हॉस्टलों को खोले जाने का आदेश जारी कर दिया। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि विज्ञान संकाय और तकनीकी वर्ग के पीजी छात्र-छात्राओं तथा शोधार्थियों के लिए हॉस्टल खोले गए हैं। इससे वह प्रयोगशाला में अपने शिक्षण कार्य जारी रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed