फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempted to kidnap a minor by entering the house, case filed against four

Prayagraj :घर में घुसकर नाबालिग को अगवा करने की कोशिश, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Oct 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

रीता प्रकाश पत्नी डॉ. भानु प्रकाश खुल्दाबाद के चकिया में रहती हैं। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मोनिका की हत्या दामाद उपेंद्रनाथ निवासी देवरिया ने कर दी थी। जिसका मुकदमा आगरा में पंजीकृत है और आरोपपत्र दाखिल होेने के बाद मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
Attempted to kidnap a minor by entering the house, case filed against four
kidnapping - फोटो : social media

विस्तार

खुल्दाबाद में घर में घुसकर नाबालिग को अगवा करने का प्रयास किया गया। असलहों से लैस बदमाश नानी के घर रहने वाली बच्ची को जबरन कार में ले जाने लगे। शोरगुल पर पड़ोसी आ गए तब हमलावर भाग निकले। मामले में चार नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन



रीता प्रकाश पत्नी डॉ. भानु प्रकाश खुल्दाबाद के चकिया में रहती हैं। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मोनिका की हत्या दामाद उपेंद्रनाथ निवासी देवरिया ने कर दी थी। जिसका मुकदमा आगरा में पंजीकृत है और आरोपपत्र दाखिल होेने के बाद मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 
विज्ञापन



10 सितंबर की शाम चार बजे के करीब रवींद्र पासवान, मदनजी व माधो पासवान तीन अज्ञात लोगों संग असलहे से लैस होकर घर में घुस आए। फिर उनकी नाबालिग नातिन को अगवा करने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी जुट गए और विरोध किया तो आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जाते-जाते मुकदमे में सुलह न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दामाद जमानत पर आने के बाद से लगातार सुलह के लिए दबाव बना रहा है। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह से की। उनके आदेश पर खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें दामाद को भी आरोपी बनाया गया है। खुल्दाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed