फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to rob ATM by making guard hostage

गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने की कोशिश

Wed, 13 Mar 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob  ATM by making  guard hostage
atm

बेखौफ बदमाशों ने बहरिया के सिलोखरा चौराहे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम को लूटने की कोशिश की। घंटे भर तोड़फोड़ करने के बाद भी एटीएम लूटने में नाकाम रहने पर वह भाग निकले। इससे पहले उन्होंने गार्ड को जमकर पीटा भी। सूचना मिलने पर सुबह बैंक अफसरों संग पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बहरिया में बैंक आफ बड़ौदा सिलोखरा शाखा के ठीक बगल ही एटीएम भी है। सोमवार रात यहां गार्ड मनीष सिंह तैनात था। उसका कहना है कि रात करीब 12.30 बजे चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और कुछ दूर पर बाइक खड़ी कर एटीएम केबिन में घुस गए।

विज्ञापन


मनीष कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। लात-घूसों से तब तक पीटा जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया। इसके बाद कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। एक बदमाश असलहा ताने रहा, जबकि उसके तीन साथी एटीएम तोड़ने लगे। करीब एक घंटे तक वह तोड़फोड़ करते रहे। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी वह कैश बॉक्स नहीं खोल पाए। इसके बाद गार्ड को धमकाते हुए भाग निकले। उनके जाने के बाद गार्ड ने 100 नंबर के साथ ही सिंकदरा चौकी में भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मी रात भर सुरागरशी में लगे रहे, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं मिला। सुबह बैंक अफसर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद नगदी सुरक्षित होने की बात बताई। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। बहरिया पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed