{"_id":"5f7789a01320a83a4a3819c8","slug":"attempt-to-murder-witness-of-rajupal-murder-case-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजूपाल हत्याकांड के गवाह की हत्या का प्रयास, गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजूपाल हत्याकांड के गवाह की हत्या का प्रयास, गोली मारी
Sat, 03 Oct 2020 01:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चकपिनहा गांव में गुरुवार शाम बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के एक गवाह की हत्या का प्रयास किया गया। पड़ोसी गांव के दबंग ने गवाही देने से मना करते हुए साथियों संग मिलकर उसपर गोली चला दी। गनीमत ये रही कि गोली लगी नहीं। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चकपिनहा निवासी ओमप्रकाश पाल पुत्र जगतनारायण किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। वह प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड का गवाह भी है। उसने बताया कि गुरुवार की शाम वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी गांव भखंदा के एक युवक ने अपने दो अज्ञात साथियों संग मिलकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उक्त हत्याकांड में आगे से गवाही न देने की बात कहने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इतने में बचाव करते हुए पीड़ित सड़क किनारे गड्ढे में कूद गया। जिससे गोली लगी नहीं।
उधर, सरेशाम गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण चीखते-चिल्लाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गांव वालों को आता देख हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।