{"_id":"62a4648d5173fd2d873d1e7a","slug":"attempt-to-incite-riots-again-in-prayagraj-miscreants-keep-objectionable-substance-on-shivling-at-koteshwar-mahadev-temple-provoke-resentment-among-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में फिर दंगा भड़काने की कोशिश: शिवलिंग और गणेश प्रतिमा पर आपत्तिजनक वस्तु रखे जाने से लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में फिर दंगा भड़काने की कोशिश: शिवलिंग और गणेश प्रतिमा पर आपत्तिजनक वस्तु रखे जाने से लोगों में गुस्सा
Sat, 11 Jun 2022 04:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 04:00 PM IST
सार
शिवकुटी में मेला रोड पर कोटेश्वर महादेव मंदिर है। पुजारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह मंदिर में पहुंचे तो ऊपर आपत्तिजनक चीज दिखाई दी। कुछ देर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : कोटेश्वर महादेव मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटाला में पत्थरबाजी आगजनी और भारी बवाल के बाद माहौल शांत नहीं हुआ तब तक शिवकुटी में भी वातावरण बिगड़ने की कोशिश कर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया गया। शिवकुटी के कोटेश्वर महादेव मंदिर में शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक वस्तुएं गर्भगृह के पास रख दी ।इस बात की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों आस्थावान मंदिर में जुट गए। हालांकि लोगों ने संयम का परिचय दिया और किसी तरह की अशांति नहीं फैलने दी गई । मंदिर परिसर में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
कोटेश्वर मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु रखने का मामला शुक्रवार की रात नौ बजे के बाद का है। बताते हैं कि महा आरती के बाद मंदिर बंद कर पुजारी जब घर चले गए, तब कुछ शरारती तत्वों ने गणेश जी के अलावा शिवलिंग के पास आपत्तिजनक वस्तु रख दी और वहां से भाग गए। इसकी जानकारी कुछ श्रद्धालुओं को तब हुई ,जब मंदिर की सफाई और धुलाई करने पहुंचे थे।
शिव मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु रखे जाने का मामला तेजी से फैलने लगा। इस बीच पुजारी रवीश गिरि के अलावा पार्षद कमलेश तिवारी समेत कहीं मानिंद लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

Trending Videos
Prayagraj News : प्रयागराज में कल हुई हिंसा की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
आपत्तिजनक वस्तु को हटवा कर मंदिर की साफ सफाई कराई गई । शिवलिंग के अलावा गणेश प्रतिमा को धुलवाकर पंचामृत स्नान कराने के बाद सभी पूजा अर्चना की गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। पुजारी रवीश महाराज ने इस घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है।