फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   attemped to rape with minor girl

मुंह दबाकर मासूम को खींचा, की अश्लील हरकत

Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क- अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क- अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
attemped to rape with minor girl
रेप - फोटो : SELF
 खुल्दाबाद में शनिवार को दिनदहाड़े मासूम से अश्लील हरकत की गई। मोहल्ले के ही युवक ने मुंह दबाकर उसे सुलभ कॉम्पलेक्स की ओर खींच लिया और फिर उससे छेड़खानी की। मौका पाकर बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना खुल्दाबाद सब्जीमंडी के पास की है। यहां रहने वाला एक व्यक्ति सरकारी अस्पताल में कर्मचारी है। उसका आरोप है कि शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब उसकी 10 वर्षीय बेटी किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला गुजराती नाम के युवक ने मुंह दबाकर उसे सुलभ कॉम्पलेक्स की ओर खींच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। मौका पाकर बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद उसने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजन स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन


बेटी को लेकर पिता खुल्दाबाद थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। जानकारी पर पूर्व पार्षद वीरेंद्र सोनकर भी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।  इसके बाद छेड़खानी, पॉक्सो के साथ ही एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। खुल्दाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed