फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ats intarogate to tiny branch holder

टेरर फंडिंग: टाइनी शाखा संचालक से एटीएस ने की पूछताछ

Sun, 01 Apr 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में जेल भेजे गए संजय सरोज के संदिग्ध करीबियों की तलाश में एटीएस ने जिले में डेरा डाल रखा है। शनिवार को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एटीएस ने पूछताछ की। छानबीन में यह बात सामने आई है कि हर बार ईंट भट्ठा मजदूर के खाते से रुपये एटीएम कार्ड के जरिए ही निकाले गए हैं। हालांकि लेनदेन की सही जानकारी एटीएस को एसबीआई ब्रांच से जुटानी पड़ी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भगेसरा पृथ्वीगंज निवासी संजय सरोज व नीरज मिश्रा को एटीएस ने टेरर फंडिंग के आरोप में गत दिनों जेल भेजा था। नगर कोतवाली के राजापुर औवार से ओमप्रकाश वनवासी और चंपतपुर के रहने वाले सुधाकर तिवारी को भी एटीएस अपने साथ ले गई थी। पूछताछ के बाद सुधाकर और ओमप्रकाश को एटीएस ने सरकारी गवाह बनाकर छोड़ दिया। छूटने के बाद ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बैंक खाता पड़ोसी युवक ने भगेसरा के रहने वाले नीरज मिश्रा के सहयोग से एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र भगेसरा में खुलवाया था। अभी तक उसे पासबुक और पहचान पत्र भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन


खाता खुलवाने वाला संजय का साथी अभी घर से फरार चल रहा है। एटीएस ने संजय को जेल भेजने के बाद उसके करीबियों के क्रियाकलाप खंगालने के लिए जिले में डेरा डाल रखा है। कुछ रिश्तेदारों के साथ ही संदिग्ध करीबियों के बैंक खाते चेक किए जा रहे हैं। एटीएस ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सर्वजीत सिंह निवासी भदोही से ओमप्रकाश के खाते से हुए लेनदेन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि खाता खुलवाने के बाद से वह लोग उसके पास रुपये निकालने या जमा करने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी लेनदेन हुआ है, वह एटीएम कार्ड से ही हुआ है। सूत्रों की मानें तो एटीएस ने बैंक शाखा से ओमप्रकाश के खातों से जमा व निकासी की जानकारी जुटाई। हालांकि बैंक प्रबंधक खाते से हुए लेनदेन का ब्यौरा देने से साफ इनकार कर रहे हैं। एटीएस संजय के परिवारीजनों के अलावा करीबियों के बैंक खातों की भी डिटेल जुटा रही है। पूरनपुर जोलहापुर में रहने वाले एक रिश्तेदार की तलाश भी एटीएस को है, लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लग रहा। सीओ सिटी रमेश चंद्र ने बताया कि एटीएस की जिले में मौजूदगी की जानकारी है, लेकिन वह अपना काम अलग तरीके से करते हैं।

संजय ने बना रखी है बेनामी संपत्ति
नगर कोतवाली के भगेसरा पृथ्वीगंज निवासी संजय सरोज ने बेनामी संपत्ति बना रखी है। इलाके के लोगों की बातों पर भरोसा किया जाए तो गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा करने के लिए पहले उन्हें लालच देता था। जब वह संजय पर भरोसा करने लगते तो उन लोगों से एक स्टांप पर लिखापढ़ी करा लेता। नगर कोतवाली के औवार, भगेसरा, नमकशायर, पूरनपुर पठखान में कई लोगों की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। अलग-अलग स्थानों पर करीब दो बीघे जमीन भी क्रय कर रखी है, लेकिन नाम अपने रिश्तेदार या करीबियों का दर्शाया है। ताकि वह कार्रवाई की जद में न आ सके।


पुलिस को नही लगती एटीएस की भनक
जिले में एटीएस की टीम काफी दिनों से डटी हुई है। वह हर दिन नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज भगेसरा, रानीगंज, मानधाता में चक्रमण कर संजय सरोज के जाल में फंसे लोगों की खोजबीन में जुटी रहती है। एटीएस के मौजूदगी की जिले की पुलिस को भनक तक नहीं लगती। टीम में महिलाएं भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed