फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ATM Haffe, Petrol Pump Battered

त्योहार के मौके पर एटीएम हांफे और पस्त पड़े पेट्रोल पंप

Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ATM Haffe, Petrol Pump Battered
sbi atm
धनतेरस के साथ पांच दिनी त्योहार शुरू होने पर सोमवार को शहर के ज्यादातर एटीएम हाफ गए। वहीं पेट्रोल पंप भी पस्त पड़ गए। जिन एटीएम में पैसा था, वहां लोगों की लंबी कतार दिखी। वहीं पेट्रोल के लिए लोग भटकते रहे। इसके अलावा जाम ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन एटीएम पर अचानक दबाव बढ़ गया। नतीजा रहा कि दोपहर तक ज्यादातर एटीएम खाली हो गए। कलेक्ट्रेट के आसपास अलग-अलग बैंकों के एक दर्जन एटीएम हैं, लेकिन शाम सात बजे सभी खाली हो गए। ऐसे में एसबीआई की कर्नलगंज तथा मुख्य शाखा परिसर स्थित एटीएम के आगे लोगों की लंबी कतार रही। नया कटरा के विभोर नायक, ऊंचवागढ़ी के आशीष मिश्र का कहना था कि  वे लोग सिविल लाइंस गए, लेकिन वहां भी निराशा मिली।
विज्ञापन


एचडीएफसी की सिविल लाइंस शाखा के सामने भी ग्राहकों की लंबी कतार थी। वहीं सिविल लाइंस में काफी हाउस के पास अलग-अलग बैंकों के पांच एटीएम हैं, लेकिन सिर्फ एक जगह से पैसा मिल रहा था। केनरा बैंक की मुख्य शाखा परिसर स्थित एटीएम भी शाम को खाली मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति कमोवेश पूरे शहर में दिन भर रही और लोग परेशान रहे। ऊंचवागढ़ी के विभव राय का कहना था कि दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, बर्तन, लाई, मिठाई आदि की खरीदारी होती है। इन वस्तुओं की दुकानों पर डेबिट कार्ड से खरीदारी की सुविधा नहीं थी। जहां थी वहां भीड़ में डेबिट कार्ड से भुगतान के लिए दुकानदार तैयार नहीं थे। ऐसे में एटीएम खाली रहने से काफी परेशानी हुई।


इसी तरह से शहर के कई पंपों पर पेट्रोल पर भी खत्म हो गया। धनतेरस के दिन हजारों वाहनों की बिक्री हुई। लोगों ने वाहन खरीदने के साथ टंकी फुल कराई। इससे पेट्रोल की खपत अचानक बढ़ गई। इसके विपरीत रविवार को पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हुई थी। ऐसे में जिन पंपों पर शनिवार को ट्रक नहीं पहुंचे थे, वहां सोमवार शाम तक  पेट्रोल खत्म हो गया। इसकी वजह से भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, रात में आपूर्ति के बाद कई पंप शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed