फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ATM cloning gang busted, stf four arrested in prayagraj

Prayagraj: एटीएम क्लोनिंग गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ ने शंकरगढ़ से चार को किया गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Oct 2022 09:28 AM IST
सार

एसटीएफ ने प्रयागराज में एटीएम क्लोनिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने शंकरगढ़ से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 38 कार्ड और 16 हजार की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
ATM cloning gang busted, stf four arrested in prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

क्लोनिंग के जरिए एटीएम कार्ड से लोगों की खून-पसीने की कमाई एक झटके में पार कर देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ शुक्रवार को हुआ। एसटीएफ ने इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 38 डेबिट कार्ड, 16 हजार नकद व अन्य सामान बरामद किए। 
विज्ञापन


पकड़े गए चारों बदमाश प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी टीम ने शंकरगढ़ के रामभवन चौराहे के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ के बाहर से चारों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


इनके कब्जे से एटीएम कार्ड व नकदी के अलावा सात मोबाइल, आधार व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका अंतरराज्यीय गिरोह है। वह ग्रामीण परिवेश के भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके कार्ड का क्लोन तैयार कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग प्रदेशों में जाकर क्लोनिंग के जरिए तैयार कार्ड से रकम निकाल लेते हैं। छह अक्तूबर को उन्होंने मप्र के रीवा में इसी तरह 20 हजार रुपये निकाले थे। इसी कार्ड के जरिए वह शाम को शंकरगढ़ रुपये निकालने पहुंचे थे कि तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डिप्टी एसपी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कराकर आरोपियों को शंकरगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed