फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq house raided on information about the gathering of chaotic elements, Fortuner found in uncla

प्रयागराज : अराजक तत्वों के जमावड़े की सूचना पर अतीक के घर छापेमारी, लावारिस हाल में मिली फॉर्च्यूनर

Fri, 02 Sep 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 10:46 PM IST
सार

 अतीक के चकिया स्थित मकान को पिछले साल बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया था। अब वहां मकान के अवशेष पड़े हैं। खुल्दाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक के चकिया स्थित पैतृक घर में रोजाना कुछ लोगों का जमावड़ा होता है। 

विज्ञापन
Atiq house raided on information about the gathering of chaotic elements, Fortuner found in uncla
prayagraj news : अतीक अहमद (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद के चकिया स्थित पैतृक घर के परिसर में फॉर्च्यूनर लावारिस हाल में खड़ी मिली। खुल्दाबाद पुलिस ने इसे सीज कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन का असली मालिक कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। अतीक के चकिया स्थित मकान को पिछले साल बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया था। अब वहां मकान के अवशेष पड़े हैं। खुल्दाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक के चकिया स्थित पैतृक घर में रोजाना कुछ लोगों का जमावड़ा होता है। 
विज्ञापन



इस पर शुक्रवार रात आठ बजे के करीब इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने मयटीम वहां दबिश दी। इस दौरान वहां कोई नहीं मिला लेकिन अहाते में एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर लावारिस हाल में खड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन वाहन के बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। इसके बाद इसे थाने लाकर सीज कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन



राजरूपपुर के वाहिद के नाम पर है पंजीकृत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतीक के घर से बरामद फॉर्च्यूनर राजरूपपुर के वाहिद के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि पंजीयन प्रमाणपत्र में जो मोबाइल नंबर लिखा है, वह कौशाम्बी के किसी व्यक्ति का है। संपर्क करने पर उसने बताया कि वह हिंदू है और उसके नाम से कोई गाड़ी भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed